Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

39

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜 12 फरवरी 2022
शनिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- माघ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- एकादशी -16:29 तक
🗒पश्चात्- द्वादशी
🌠नक्षत्र- आर्द्रा-पूर्णरात्रि
💫करण- विष्टि-16:29 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- विश्कुम्भ-20:38 तक
✨पश्चात्- प्रीति
🌅सूर्योदय- 07:02
🌄सूर्यास्त- 18:08
🌙चन्द्रोदय- 14:09
🌛चन्द्रराशि- मिथुन-दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:13 से 12:57
🤖राहुकाल- 09:49 से 11:12
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष👉

🔅कल शनिवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 16:29 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , भैमी एकादशी (बंगाल ) , सूर्य की कुम्भ फाल्गुन संक्रान्ति 27:27 पर (पुण्यकाल अगले दिन सूर्योदय से सुबह 09:50 तक ) , विघ्नकारक भद्रा 16:28 तक , मेला वेणेश्वरधाम प्रारम्भ (डूंगर ) , महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती , चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती , अन्तर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस व राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस ( सप्ताह 12 से 18 फरवरी )।
🔅कल रविवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 18:44 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री भीष्म द्वादशी , भीष्मोद्देश्य से तर्पण , तिल / वराह द्वादशी , तिलोत्पत्ति , सोपपदा द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , प्रदोष व्रत , वेदारम्भ में अनाध्याय , (संक्रान्ति का पुण्यकाल आज सूर्योदय से सुबह 09:50 तक , गो – अन्न दान गोदावरी स्नान ) , त्रिपुष्करयोग 09:28 से 18:43 तक , दग्धयोग सूर्योदय से 18:42 तक , श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म – तप ( जैन , माघ शुक्ल द्वादशी ) , भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती , श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस व विश्व रेडियो दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
अनाज्ञप्तोऽपि कुरुते
पितुः कार्यं स उत्तमः॥
उक्तः करोति यः पुत्रः
स मध्यम उदाहृतः ।
उक्तोऽपि कुरुते नैव
स पुत्रो मल उच्यते॥
(अध्यात्मरामायण २।३।६०-६१)
अर्थात्👉
जो पुत्र पिता की आज्ञाके बिना ही उनका अभीष्ट कार्य करता है वह उत्तम है। जो पिताके कहने पर करता है वह मध्यम होता है और जो कहने पर भी नहीं करता वह पुत्र तो विष्ठा के समान है।
🌹

12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
1577 – नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
1610 – फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।
1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
1719 – ओडरलिंगे वैन 1719 यू.ए., नीदरलैंड की सबसे पुरानी मौजूदा जीवन बीमा कंपनी की स्थापना की।
1736 – नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।
1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने।
1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1855 – अमेरिकी में मिचीगन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1882 – नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।
1885 – जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
1899 – जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।
1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1912 – चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
1921 – ब्रिटेन के ड्यूक आफ कनॉट ने दिल्ली में संसद भवन की आधारशिला रखी।
1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1934 – फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।
1938 – जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
1953 – सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1974 – मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
1988 – पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
1994 – नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग ‘द स्क्रीम’ चोरी हुई।
1996 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1998 – अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
1999 – अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति बिल ​क्लिंटन को बरी किया।
1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित।
2000 – पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
2002 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में शुरू हुआ।
2002 – ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
2006 – एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
2007 – बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।
2008 – अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया।
2008 – पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।
2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।
2009 – प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
2010 – हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2019 – ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 42 से ज्यादा जवान शहीद व दिल्‍ली के करोलबाग में एक होटल में लगी आग में 17 लोग मारे गए।
2019 – लोकसभा में वित्‍त विधेयक-2019 ध्‍वनिमत से पारित व देशभर की 12 महिलाओं को मिला स्वच्छ शक्ति पुरस्कार ।
2019 – झज्जर : PM ने सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल किया देश को समर्पित, कहा हर साल हो सकेगा 5 लाख मरीजों का उपचार व 60 हजार से ज्यादा टेस्ट एक दिन में करने के लिए झज्जर जिले में रोबोटिक कोर लैब भी हुई स्थापित।
2019 – फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में मोंटी शर्मा के पगड़ी बांधने की गजब स्टाइल, 7.71 सेकंड में पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड बनाया।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नये कोरोना वायरस से हुई बीमारी को कोविड-2019 नाम दिया।
2020 – जापान के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बने। 12 फरवरी 2020 को इनकी उम्र 112 साल 344 दिन।
2021 – ताजिकिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया व पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके , कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं।
2021 – सीएनजी से चलने वाले भारत के पहले ट्रैक्‍टर की शुरूआत हुई।
2021 – भारत ने म्यांमा से शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाने का आह्वान किया।
2021 – कई एतिहासिक घटनाओं के गवाह रहे भारतीय संसद भवन के शिलान्यास को हुए 100 साल पूरे हुए।
2021 – तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लगभग 16 लोगों की मौत हुई।
2021 – हरियाणा के रोहतक शहर के जाट कॉलेज में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1742 – नाना फड़नवीस – मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।
1809 – महान् प्रकृतिवादी ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ।
1824 – दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी।
1871 – चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में सामाज सुधारक का इंग्लैंड के न्यूकैसल।
1920 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
1924 – जी. लक्ष्मणन – भारतीय राजनीतिक दल ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम’ के राजनीतिज्ञ थे।
1939 – अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
1967 – चित्रवीणा एन रविकिरण – भारतीय संगीतकार।
1972 – अजय नायडू – भारतीय-अमरीकी अभिनेता।

12 फ़रवरी को हुए निधन👉

1266 – दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
1713 – जहाँदारशाह – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
1794 – महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
1804 – जर्मनी के प्रख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1902 – लॉर्ड डफ़रिन – लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
1919 – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 1913 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।
1919 – सूफ़ी अम्बा प्रसाद – प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
2008 – अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन।
2010 – गोपी कुमार पोदिला – प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।
2019 – मुजाहिदीन से अफगान राष्ट्रपति बने सिबगतुल्ला मुजादीदी का निधन।
2020 – अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन हुआ।

12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेला वेणेश्वरधाम प्रारम्भ (डूंगर )।
🔅 महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती ।
🔅 चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस।
🔅 राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस ( सप्ताह 12 से 18 फरवरी )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading