Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

29

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉

📜11 मार्च 2022
शुक्रवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- नवमी – पूर्णरात्रि
🌠नक्षत्र- मृगशिरा-14:35 तक
🌠पश्चात्- आद्रा
💫करण- बालव-18:54 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- आयुष्मान-27:09 तक
✨पश्चात्- सौभाग्य
🌅सूर्योदय- 06:36
🌄सूर्यास्त- 18:26
🌙चन्द्रोदय- 12:01
🌛चन्द्रराशि- मिथुन-दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:07 से 12:55
🤖राहुकाल- 11:02 से 12:31
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी नवमी पूर्णरात्रि , आनन्दा नवमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:35 से , मंगल श्रवण नक्षत्र में 25:32 पर , वज्र होली प्रारम्भ , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्रीहरि जयन्ती , कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस , डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस , श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस , भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस व सौर प्रशंसा दिवस ( Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार )।
🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी नवमी 08:09 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी तिथि की वृद्धि , सर्वदोषनाशक रवि योग दिनरात , दग्धयोग / स्थिरयोग सूर्योदय से 08:07 तक , बरसाना होली , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती , श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती , डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930) , मॉरीशस गणराज्य / राष्ट्रीय दिवस ( 1968 , 1992 ) व राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) स्थापना दिवस (37वाँ)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यः कश्चिदप्यसम्बद्धो
मित्रभावेन वर्तते ।
स एव बन्धुस्तन्मित्रं सा
गतिस्तत् परायणम्।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-३८
अर्थात्👉
पहले से कोई सम्बन्ध न होने पर भी जो मित्रता का बर्ताव करे, वही बन्धु, वही मित्र, वही सहारा और वही आश्रय है।
🌹

11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।
1881 – रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी। वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।
1891 – भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार
स्थापना कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी।
1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।
1904 – माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया।
1917 – ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918 – मास्को रूस की राजधानी बनी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1935 – बैंक कनाडा का गठन किया गया।
1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ।
1963 – सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।

ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇
https://www.facebook.com/groups/1677111972387804/
शिक्षक समाज हरियाणा टेलीग्राम👇
http://t.me//sikshahsamajharyana

1981 – चिली में संविधान लागू हुआ।
1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1996 – सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने।
2001 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 – स्पेन की राजधानी मेड्रिड में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे , लगभग 1200 घायल।
2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2007 – सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
2008 – मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली।
2008 – उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 – पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2019 – भारत : केन्‍द्र ने राज्‍य सरकारों को शत्रु सम्‍पत्तियों के सार्वजनिक उपयोग की अनुमति दी।
2019 – स्‍वदेश में विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का राजस्‍थान के पोखरण में सफल परीक्षण।
2019 – हरियाणवी पहलवान बजरंग पुनिया पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित , 2018 एशियाई खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
2020 – विश्व बैंक, भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश में जल प्रबंधन प्रथाओं में सुधार के लिए 80 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की।
2021 – मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल पोर्ट लुई पहुंचा।
2021 – भारत के नेतृत्‍व में आर्थिक और व्‍यापार के मुद्दों पर ब्रिक्‍स सम्‍पर्क समूह की पहली बैठक 9 से 11 मार्च तक आयोजित की गई।
2021 – योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया।
2021 – चीन ने औपचारिक रूप से 2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी।
2021 – माउंट सिनाबंग: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटा।

11 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1915 – विजय हज़ारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1925 – मदनसिंह मतवाले – हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।
1927 – वी. शांता – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक हैं।
1939 – सुदर्शन साहू – प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार।
1942 – कैप्टन अमरिंदर सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1951 – डॉ. अशोक बंसल – जानेमाने भारतीय पत्रकार और लेखक ।
1954 – विनोद दुआ – प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।
1961 – मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान – अबु धाबी के राजकुमार।

11 मार्च को हुए निधन👉

1689 – औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1980 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का निधन।
2020 – कृषि वैज्ञानिक डॉ. दर्शन सिंह बराड़ का निधन।
2021 – ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का 93 की उम्र में निधन हुआ।

11 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस।
🔅 डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस ।
🔅 श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस ।
🔅 “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार
स्थापना दिवस।
🔅 सौर प्रशंसा दिवस ( Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading