Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

रेगिस्तान में अफीम की खेती, 178 पौधे जब्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 80 ग्राम अफीम दूध भी किया बरामद

14

रेगिस्तान में अफीम की खेती, 178 पौधे जब्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 80 ग्राम अफीम दूध भी किया बरामद

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के साथ अब तस्करों ने अफीम की खेती करना भी शुरू कर दी। बीते 15 पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते करीब 800 से ज्यादा अफीम के पौधे बरामद किए है। मंगलवार को सिवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 178 अफीम के पौधे और 80 ग्राम अफीम का दूध भी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ और खेती को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि सिवाना इलाके के देवपुरा धारणा गांव में प्याज की खेती के बीच छुपाकर अफीम की खेती की हुई है। इस पर सिवाना थानाधिकारी नाथूसिंह मय पुलिस टीम ने देवपुरा धारणा निवासी राजूराम के खेत में दबिश दी। प्याज की खेती के साथ में छुपाकर अफीम की खेती की हुई थी। पुलिस ने राजूराम से अफीम खेती को लेकर डॉक्यूमेंट मांगे और नहीं देने पर 178 अफीम के पौधे बरामद किए और उसके कब्जे से 80 ग्राम अफीम का दूध भी बरामद किया। पुलिस आरोपी राजूराम को पकड़कर थाने ले गई। वहां पर आरोपी से पूछताछ की जार रही है।

पुलिस के अनुसार बड़ी संख्या में अफीम के पौधे बरामद किए है। आरोपी राजूराम के खिलाफ सिवाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से अफीम की खेती व अफीम दूध की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

15 दिनों में पुलिस दो जगह पकड़े खेती करते, 800 पौधे जब्त

जिले के अलग-अलग इलाकों में अवैध अफीम की खेत भी बड़े पैमाने पर होनी शुरू हो गई है। 1 मार्च को धोरीमन्ना पुलिस ने खेत में 600 पौधे बरामद किए थे। बीते 15 दिनों में करीब दो जगह कार्रवाई करते हुए 800 अफीम के पौधे जब्त किए है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading