जन्म से मृत्यु” तक का ठेका ले वही कल्याणकारी सरकार, देश में ऐसी मानसिकता बनाई जा रही है : वरुण गांधी
दिल्ली / जो ‘जन्म से मृत्यु” तक का ठेका ले वही कल्याणकारी सरकार, देश में ऐसी मानसिकता बनाई जा रही है : वरुण गांधी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों ने मुफ्त की रेवड़ियों की पेशकश की संस्कृति को बढ़ावा देकर जनमानस में एक ऐसी मानसिकता को प्रोत्साहित किया है कि जो सरकार ‘जन्म से मृत्यु’ तक का उसका ठेका ले, वही कल्याणकारी सरकार है। शासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अक्सर अपनी चिंता जताने वाले वरूण गांधी ने कहा कि मुफ्त की रेवड़ियों की पेशकश कर सार्वजनिक धन के व्यापक दुरुपयोग के बारे में संवाद की जरूरत है।
Comments are closed.