28 मई 2023 को गुरुग्राम से बढी़ संख्या में बिजली कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जींद में होने वाली चेतावनी रैली में भाग लेंगें।
28 मई 2023 को गुरुग्राम से बढी़ संख्या में बिजली कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जींद में होने वाली चेतावनी रैली में भाग लेंगें।
प्रधान संपादक योगेश
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशंस वर्कर यूनियन के गुरुग्राम सर्कल सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि 28 मई को जींद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर होने वाली चेतावनी रैली में गुरुग्राम से सभी विभागों के साथ-साथ बिजली विभाग से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली में भाग लेंगें।
कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन को बहाल करवाने, कौशल रोजगार निगम का भंग करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा को लागू करवाने, सरकारी विभागों के निजीकरण और ठेका प्रथा पर रोक लगवाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं।
राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, और पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया गया है। तथा राजस्थान, पंजाब और उड़ीसा में कच्चे कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा की गारंटी दी गई है। वहीं दूसरी और हरियाणा सरकार ना तो पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर रही है। और ना ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रही है। अपनी इन सभी मांगों को मंगवाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली में भाग लेने के लिए जाएंगे।
बिजली कर्मचारी नेता सर्कल सचिव नरेंद्र पंवार, राजन वर्मा, यूनिट प्रधान अमरजीत जाखड़, सतेंदर यादव, विजयपाल एवंं जितेंद्र दीक्षित लगातार कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। तथा सभी कार्यालयों और सब स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं। रैली को लेकर कर्मचारियों में बड़ा भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Comments are closed.