Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

कांग्रेस की ‘सात चुनावी गारंटी’ में से भी भाजपा के द्वारा ‘गारंटी चोरी’ – पर्ल चौधरी

0 5

कांग्रेस की ‘सात चुनावी गारंटी’ में से भी भाजपा के द्वारा ‘गारंटी चोरी’ – पर्ल चौधरी

चोरी – चोरी का भूत भाजपा के लिए बनता जा रहा है  जी का जंजाल

अपने ही चुनावी वायदे से भाजपा और भाजपा नेताओं की वादा खिलाफी

भाजपा की “लाडो लक्ष्मी योजना”, 80 प्रतिशत महिलाओं के साथ धोखा 

कांग्रेस सात गारंटी में शामिल 2000, भाजपा ने 2000 चोरी कर 2100 किए

कांग्रेस के मेनिफेस्टो की नकल कर महिलाओं से किए वादे के साथ धोखाधड़ी

कांग्रेस की घोषणा को 24 घंटे के अंदर ही भाजपा ने अपना चुनावी वादा बनाया

फतह सिंह उजाला

पटौदी/गुरुग्राम। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट एवं पटौदी से विधानसभा चुनाव लड़ी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती पर्ल चौधरी ने भाजपा की लाडो लक्ष्मी योजना को कांग्रेस की सात चुनावी गारंटी में से चोरी की योजना की संज्ञा दी है । उन्होंने कहा मौजूदा समय में चोरी का भूत भाजपा और भाजपा नेताओं के लिए जी का जंजाल बन गया है । कभी कांग्रेस की गारंटी की घोषणाओं की चोरी की जाती है और कभी लोकतंत्र के मतदाताओं को प्राप्त अधिकारों की चोरी की पोल खुल रही है। पर्ल चौधरी ने हरियाणा की महिलाओं के साथ भाजपा सरकार द्वारा किए गए छल को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न केवल कांग्रेस के मेनिफेस्टो की नकल की बल्कि महिलाओं के अधिकारों के साथ खुली धोखाधड़ी भी की है।

उन्होंने याद दिलाया कि 18 सितंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष अजय माकन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस ने हरियाणा की जनता के लिए सात गारंटी घोषित की थीं। इनमें एक अहम गारंटी यह थी कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा की हर महिला को प्रतिमाह 2000 की सहायता दी जाएगी। लेकिन कांग्रेस की इस घोषणा के 24 घंटे बाद ही भाजपा ने मैनिफेस्टो चोरी का काम किया। 19 सितंबर 2024 को रोहतक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया और पहले ही संकल्प में लिखा कि “हम हरियाणा की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 प्रतिमाह देंगे।” इस वादे को भगवा और बैंगनी रंग से हाईलाइट करके प्रचारित भी किया गया।

महिलाओं के साथ एक के बाद एक धोखाधड़ी

पर्ल चौधरी ने कहा “आज भाजपा ने उसी संकल्प पत्र से मुकरते हुए 80 प्रतिशत महिलाओं के अधिकार छीनने का काम किया है। कैबिनेट से पारित लाडो लक्ष्मी योजना पूरी तरह छलावा है।”

उन्होंने बताया कि योजना में कई “किंतु-परंतु” जोड़कर महिलाओं को भ्रमित किया गया है। पहली धोखाधड़ी : योजना केवल 23 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए है। यानी 23 वर्ष से कम उम्र की लाखों बेटियां सीधे वंचित कर दी गईं। दूसरी धोखाधड़ी : केवल उन्हीं परिवारों की महिलाएं लाभ लेंगी जिनकी आय एक लाख रुपये सालाना से कम है। तीसरी धोखाधड़ी :  कन्या भ्रूण हत्या से बिगड़े लिंगानुपात को देखते हुए हरियाणा के लालों को प्रदेश से बाहर शादी करनी पड़ती है हरियाणा की भाजपा सरकार अपनी इन बहुओं को 15 साल तक “घुसपैठिया” की तरह ट्रीट कर लाडो लक्ष्मी योजना से वंचित रख रही है।

क्या सभी महिलाओं से 2100 देने का वादा नहीं 

पर्ल चौधरी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से सीधा सवाल किया “19 सितंबर को रोहतक की रैली में मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, ओमप्रकाश धनखड़, रामविलास शर्मा, कुलदीप बिश्नोई और सबसे अहम भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री सुधा यादव मौजूद थीं। क्या आपने सभी महिलाओं से 2100 प्रतिमाह देने का वादा किया था या नहीं? यदि किया था तो आज यह धोखाधड़ी क्यों?” कांग्रेस नेत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार  अपनी लाडो को लक्ष्मी का दर्जा देने के बजाय उन्हें “लक्ष्मी की सवारी उल्लू” बनाने में लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस छल को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

80 प्रतिशत महिलाओं का क्या – कौन सा अपराध

कांग्रेस नेत्री श्रीमती चौधरी ने आगे कहा “भाजपा ने वादा किया था कि हरियाणा की सभी महिलाएं लाभ पाएंगी, लेकिन योजना में केवल 20 लाख महिलाओं को शामिल किया गया है। जबकि हरियाणा में करीब एक करोड़ महिलाएं हैं। यानी 80 प्रतिशत महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर दिया गया। यह सरासर धोखा है।”  पर्ल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मांग की कि वे हरियाणा की महिलाओं से माफी मांगें और 25 सितंबर से शुरू होने वाली योजना में सभी महिलाओं को शामिल करें। अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी और भाजपा को महिलाओं के विश्वासघात का करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने सवाल किया भाजपा के शीर्ष नेतृत्व केंद्र सरकार केंद्रीय वित्त मंत्री और हरियाणा सरकार सहित मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए 80 प्रतिशत महिलाओं का क्या और कौन सा अपराध है ? जिसकी वजह से उनको लाडो जब लक्ष्मी योजना से वंचित किया गया। 

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading