Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

27

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
-जिमखाना क्लब सेक्टर-4 में हुआ कार्यक्रम
प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की गुरुग्राम शाखा की ओर से गुरुवार को यहां सेक्टर-4 जिमखाना क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सम्मेलन की नई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका आभा गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा तोमर, रैनी शर्मा और पूजा गुप्ता उपस्थित हुईं। इस मौके पर संस्था की जेंट्स इकाई से जिलाध्यक्ष राजीव मित्तल व जिला महामंत्री अमित गुप्ता भी उपस्थित हुए।  
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला अध्यक्ष समता सिंगला ने कहा कि महिलाओं को एकजुट करके उन्हें आगे बढ़ाने के साथ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आगे लेकर जाना ही संस्था का उद्देश्य है। महिलाएं अपने जीवन को इस मंच के माध्यम से सार्थक बना सकती हैं। महामंत्री आशा गोयल ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यों में लगाकर सशक्त बनाना है। महिलाओं के बिना हर क्षेत्र अधूरा है। धरती से लेकर आसमान तक महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है। इसलिए संस्था का यही प्रयास है कि महिलाओं को उनके जीवन का उद्देश्य बताया जाए।  
कार्यक्रम में सम्मेलन की कार्यकारिणी में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, मंच प्रभारी शिप्रा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शिवानी जैन, संगठन सचिव मेरू जैन, सह-सचिव वंदना सिंगला, कोषाध्यक्ष शैरिल गर्ग, कार्यक्रम आयोजक अर्चना गुप्ता, सह-संयोजिका प्रीति गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका भावना गुप्ता, उपाध्यक्ष सोनी गुप्ता, उपाध्यक्ष कोमल बंसल, कार्यक्रम संयोजिका कनिका गुप्ता, व बबीता गुप्ता को शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आभा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आज समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी देखकर अच्छा लगता है। घर के काम से बाहर निकलकर महिलाएं पुरुषों की तरह हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। पूनम गुप्ता ने कहा कि यह नारी शक्ति की पहचान है कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है। सोशल एक्टिविस्ट सीमा तोमर ने कहा कि महिलाओं पढ़ी-लिखी तो हैं, लेकिन अपने कानूनी अधिकारों के प्रति आज भी अनजान हैं। उन्हें जागरुक होना पड़ेगा। रैनी शर्मा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में हम सबको इसी तरह से एकजुट होकर काम करना है। समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में शक्ति है। हम कुशल गृहिणी, सलाहकार, शिक्षक भी हैं। मारवाड़ी मंच की अध्यक्ष अंजू गुप्ता ने कहा कि जीवन में चैरिटी भी बहुत जरूरी है। इससे हम आत्म संतुष्ट भी होते हंै और दूसरों की सेवा भी करते हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading