हरियाणा में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है : डॉ सुशील गुप्ता
हरियाणा में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है : डॉ सुशील गुप्ता
-आम आदमी पार्टी विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन – वार्ड स्तर पर काम शुरू
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम : आम आदमी पार्टी दक्षिणी हरियाणा ज़ोन का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन वैश्य समाज धर्मशाला सेक्टर-4 मैं दक्षिण हरियाणा संयोजक वीरू सरपंच द्वारा आयोजित किया गयाl गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के मुख्य संगठन,ज़ोन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका तथा नगर निगम के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार आएlडॉ सुशील गुप्ता राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी केवल 10 वर्ष पुरानी पार्टी है लेकिन आम आदमी पार्टी के सामने सभी पुरानी पार्टियों के पसीने छूट रहे हैंl दिल्ली में तीन बार सरकार बनाने के बाद पंजाब के लोगों ने पूर्ण बहुमत देकरआम आदमी पार्टी से काम परभरोसा किया हैl
हरियाणा के लोगों को एक साफ विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी दिखाई दे रही है, यही कारण है बाकी पार्टी छोड़ हजारों लोग अरविंद केजरीवाल की साफ नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैंl गुप्ता जी का कहना है बीजेपी और कांग्रेस केवल मुद्दों पर राजनीति कर सकते हैं लेकिन उनको सुलझा नहीं सकतीl आम आदमी पार्टी 2025 पंजाब और हरियाणा दोनों में सरकार बनाई होगी और दोनों एसवाईएल और चंडीगढ़ के मुद्दे सुलझाने में सफल रहेगीl
राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच और बादशाहपुर अध्यक्ष डॉ सरिका वर्मा ने बताया गुडगांव में वार्ड स्तर पर 6 कार्यालय खुल चुके हैं और कोशिश है हर वार्ड के अंदर कार्यालय होl आने वाले समय में हर बूथ पर आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की टीम बनाने जा रही हैlगुड़गांव अध्यक्ष महावीर वर्मा, जिला महिला अध्यक्ष मंजू सांखला, सुशीला कटारिया दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष धीरज राव, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, सोना अध्यक्ष राम गौतम, चौधरी जावेद अहमद, दक्षिण हरियाणा संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, दक्षिण हरियाणा महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, रेखा दहिया, मीनू सिंह, मलीहा अल्वी, मनजीत जैलदार, डॉ पंकज बेनीवाल, विवेक लांबा, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष धर्मवीर भढ़ाना, विनोद भाटी, दक्षिण हरियाणा व्यापारी अध्यक्ष अमन गोयल, मेवात जिला अध्यक्ष जफरुद्दीन जी, पूर्व चेयरमैन लखपत कटारिया , युवा अध्यक्ष पारस जुनेजा, बादशाहपुर संगठन मंत्री सचिन शर्मा, राजबाला शर्मा, सतवीर सिंह, और अन्य साथी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल रहेl वीरू सरपंच ने घोषणा की है कि 10 अप्रैल पालम विहार में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा l
Comments are closed.