Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अब बदलेगा हरियाणा’ महारैली में गुरुग्राम से पहुंचे हजारों लोग

44

अब बदलेगा हरियाणा’ महारैली में गुरुग्राम से पहुंचे हजारों लोग

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर मैदान पर रविवार को आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक महारैली में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। चालीस से अधिक बसों का यह काफिाला गुरुग्राम के अलग-अलग वार्डों से लोगों को लेकर गुरुग्राम-सुलतानपुर रोड के एक पेट्रोल पंप के निकट बर्फी वाला के सामने एकत्रित हुई। यहां से पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने उत्साह से लबरेज लोगों को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया।
बसें रवाना करते हुए श्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की दूरी और गर्मी का मौसम हुए आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र में होने वाली ‘अब बदलेगा हरियाणा’ महारैली को लेकर लोगों में गज़ब का उत्साह है। लोगों को विश्वास है कि यह रैली वास्तव में हरियाणा में बदाव करने की एक बड़ी शुरुआत है। लोग आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख से बदलाव की घोषणा सुनने को उतावले हैं।
गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि हालांकि रविवार को ही गुरुग्राम के राजीव चौक के निकट मुख्यमंत्री की भी जनसभा है इसके बावजूद गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग बसों में सवार होकर कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि यहां से और भी ज्यादा संख्या में लोग कुरुक्षेत्र महारैली में जाने को उत्सुक थे लेकिन गर्मी अधिक होने की वजह से उन्हें आग्रहपूर्वक गुरुग्राम में ही रहने के लिए कहने पड़ा। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह गुरुग्राम की जनता का उनके प्रति विशेष स्नेह जो उनके एक बार के कहने से ही इतनी भारी संख्या में लोग कुरुक्षेत्र महारैली में भाग लेने के लिए जुट गए।
श्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम के लोग भी हरियाणा में होने वाले बदलाव में अपनी सक्रिय और बड़ी भूमिका निभाने को तत्पर हैं। उन्हें जैसे ही मौका मिलेगा वे साबित कर देंगे कि वे विकास और जनकल्याण के भ्रामक और निराधार दावों को कैसे धूल चटा सकते हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading