Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अब वंदे भारत ट्रेन में रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का

14

अब वंदे भारत ट्रेन में रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का

रेवाड़ी जंक्शन से चंडीगढ़ का होगा सीधा ट्रेन का संपर्क

अजमेर-  दिल्ली वंदे भारत का चंडीगढ़ तक विस्तार हुआ मंजूर 

गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से होगा

फतह सिंह उजाला 

गुरुग्राम 16 नवंबर। चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी जंक्शन से सीधा संपर्क बंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को मिलेगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत  ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन  की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा।  

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत  ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है।  उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी।  उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी  कर्मचारी सहित सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा । राव ने कहा कि रेल यात्री की ओर से चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव की पुरानी मांग रही है, उनकी मांग बंदे भारत के जरिए पूरा करने के साथ अन्य ट्रेन ऑन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading