Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अब दाे-तीन दिन हल्के बादल छाए रहने के आसार 7.7 डिग्री के साथ जयपुर प्रदेश का चाैथा ठंडा शहर

5

अब दाे-तीन दिन हल्के बादल छाए रहने के आसार: 7.7 डिग्री के साथ जयपुर प्रदेश का चाैथा ठंडा शहर

जयपुर
माैसम साफ हाेते ही 5 से 11 जनवरी तक शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
दिसंबर के आखिर में जाकर राजधानी में सर्दी का अहसास हाे रहा है। बीते दाे दिन से लगातार सर्द हवाएं चलने के साथ सुबह के दाैरान घना काेहरा देखने काे मिल रहा है। शनिवार काे सुबह काेहरा छाया और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चली। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

इसके साथ जयपुर चाैथा सबसे ठंडा शहर रहा। बीते एक हफ्ते में राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। बीते रविवार काे न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा यानी 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

इसके बाद माैसम साफ हाेते ही पहाड़ी इलाकाें से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकाें की ओर चलने से तापमान लुढ़कने लगा। हालांकि शनिवार काे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। आगे क्या: माैसम विभाग के अनुसार अगले एक दाे दिन पश्चिमी विक्षाेभ के प्रभाव से हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हाे सकती है। इसके बाद माैसम साफ हाेते ही 5 से 11 जनवरी तक शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading