उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट हरियाणा
चण्डीगढ़/ उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट हरियाणा में:फतेहाबाद के गोरखपुर में बनेगा प्लांट, केंद्र सरकार की घोषणा
हरियाणा अब देश की परमाणु ऊर्जा में योगदान देगा। केंद्र सरकार उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट हरियाणा में स्थापित करने जा रही है। यह प्लांट हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर में बनाया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा करते कहा कि यह हरियाणा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Comments are closed.