Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में मनाया

21

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में मनाया
पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम! संत निरंकारी मंडल द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्म दिवस पौधारोपण कर मनाया गया।
पौधारोपण अभियान की शुरुआत संत निरंकारी मंडल दिल्ली की कार्यकारिणी के सदस्य सर्वश्री जोगिंदर मनचंदा, जेएस चावला, केंद्रीय सेवादल अधिकारी जीपी चड्ढा, गुरुग्राम के संयोजक एमसी नागपाल द्वारा की गई।
सभी निरंकारी भक्तों तथा अनेकों गणमान्य की उपस्थिति में उन्होंने मिलकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकार प्रभु से प्रार्थना कर पौधारोपण प्रारंभ किया।

स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर 31 और आसपास के क्षेत्रों में सभी ने बारी बारी से मिलकर नीम, शीशम, मौलसरी, मरोड़ फली, बरगद आदि के पौधे रोपित किए। बच्चे, युवा व बड़े भाई एवं बहनों ने मिलकर पौधारोपण एवं सफाई में अपना अपना योगदान दिया।
अनेकों परिवारों ने पौधारोपण के साथ-साथ इस क्षेत्र में सफाई भी की और एकत्र कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा निर्धारित स्थान पर भिजवाया। इस सेवा में निरंकारी भक्त बहुत ही उत्साहित रहे।
आज वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने बाबा हरदेव सिंह जी के महाराज के संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रेरणा दी कि ‘जीवन तभी सार्थक है जब वह दूसरों के काम आए’।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से ही यह पौधारोपण अभियान भारतवर्ष तथा विश्व के अनेक देशों में 21 से 23 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इसमें सभी निरंकारी संत भक्तजन अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करेंगे। भारतवर्ष की 3000 शाखाओं द्वारा लगभग दो लाख पौधों का रोपण किया गया और 3 वर्षों तक उसका संरक्षण भी करेंगे।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का कथन कि ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं’ से निजात दिलाने के लिए मानव का एक परमपिता परमात्मा निरंकार से नाता जोड़ कर अंदर के प्रदूषण को खत्म करते रहे और पर्यावरण की रक्षा कर बाहर के प्रदूषण को खत्म करने का संदेश दिया।
उपस्थित परिवारों ने मिलकर यहां पौधारोपण किया और अनेकों परिवारों में अपने अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में पौधारोपण किया। निरंकारी मिशन ऐसी सामाजिक सेवाओं के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading