नवकल्प ने रेड क्रॉस के साथ बस स्टैंड, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक क्षेत्र में बांटे जूते, कंबल, कपड़े
नवकल्प ने रेड क्रॉस के साथ बस स्टैंड, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक क्षेत्र में बांटे जूते, कंबल, कपड़े
-रेड क्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर लोगों को वितरित किया जा रहा है सामान
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नवकल्प फाउंडेशन की ओर से कंबल, कपड़े, जूते जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात तक नवकल्प फाउंडेशन ने रेड क्रॉस और जमुना ऑटो के साथ मिलकर बस स्टैंड, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक के आसपास जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव एवं अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के दिशा निर्देशन एवं रेड क्रॉस सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्थाओं के साथ रेड क्रॉस सोसायटी जनसेवा के काम करती रहती है। नवकल्प फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल आर्य, विपुल मंगला, संजय गोयल, नगर पार्षद व रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंगला, जमुना ऑटो सेल्स की सीएसआर हेड संयम मराठा और उनकी टीम से अनिल भारद्वाज, रेड क्रॉस सोसायटी से अतुल पराशर, कविता सरकार, जयभगवान आदि ने मिलकर जरूरतमंदों को कपड़े, जूते, कंबल वितरित किए। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि नवकल्प फाउंडेशन सर्दी और गर्मी के हिसाब से सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में नवकल्प की दाना-पानी घोंसला मुहिम चलती है, जिसमें पेड़ों पर घोंसले लगाकर उनमें दाना-पानी का प्रबंध किया जाता है। लोगों को भी इस काम के लिए प्रेरित किया जाता है। सचिव विकास कुमार ने कहा कि सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है। गर्मियों में इंसान तो स्वयं पानी, खाने का प्रबंध कर सकता है, लेकिन पंछियों के लिए यह आसान नहीं है। वे इंसानों पर ही निर्भर रहते हैं। इसलिए सभी लोग नवकल्प फाउंडेशन की तरह पक्षियों के लिए भी दाना-पानी रखा करें। उन्होंने सर्दी में नवकल्प की ओर से जरूरतमंदों को जूते, कंबल, कपड़े आदि वितरित करने की मुहिम भी चलाई जा रही है। इस मुहिम से अब तक सेंकड़ों लोगों को सहायता मिल चुकी है।जमुना ऑटो सेल्स से सीएसआर हेड संयम मराठा ने कहा कि समाजसेवा का कोई रूप नहीं होता। हम राह चलते भी सेवा कर सकते हैं और अपने काम के साथ भी समय निकालकर जनसेवा कर सकते हैं। जनसेवा के लिए हमारे भीतर सकारात्मक सोच और जज्बा होना चाहिए। अपनी क्षमता से हमें गरीबों, जरूरतमंदों को जहां तक संभव हो, सुविधाएं पहुंचानी चाहिए।रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंगला ने कहा कि नवकल्प की दोनों मौसम में सेवा की मुहिम की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इसमें भागीदारी बनना चाहिए। नौ कल्पों को लेकर गठित की गई इस संस्था ने अपनी ओर से सेवा कार्यों के माध्यम से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हम सब समाज की सेवा में लगातार जुटे रहें। जरूरत है सेवा कार्यों में अपनी भरपूर योगदान दिया जाए।

Comments are closed.