BJP में लौटेंगे नवजोत सिंह सिद्धू? ‘गुरु’ ने बढ़ाईं कांग्रेस की मुश्किलें
BJP में लौटेंगे नवजोत सिंह सिद्धू? ‘गुरु’ ने बढ़ाईं कांग्रेस की मुश्किलें
: नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के लिए ही हमेशा से ही मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। एक तरफ जहां पंजाब में कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के मोर्चे पर माथापच्ची में जुटी हुई है, तो दूसरी ओर अब नवजोत सिंह सिद्धू ने ही कांग्रेस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी हैं। सिद्धू पार्टी की अहम बैठकों तक में शामिल नहीं हो रहे हैं और पंजाब कांग्रेस यूनिट परेशान है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस ने सिद्धू की शिकायत सीधे कांग्रेस आलाकमान से कर दी है।
खबरें हैं कि कांग्रेस की पंजाब यूनिट के कई वरिष्ठ नेताओं ने सिद्धू के रवैए पर नाराजगी जाहिर की है। इन नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि सिद्धू के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। पंजाब कांग्रेस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धू पार्टी लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, बल्कि अलग ही खिचड़ी पकाने में लगे हैं।
Comments are closed.