Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

ऐलनाबाद में भाजपा का मजबूत मैदान हुआ तैयार: नवीन गोयल

14

ऐलनाबाद में भाजपा का मजबूत मैदान हुआ तैयार: नवीन गोयल
-जनता ने चुनाव में दिया है भरपूर समर्थन

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने ऐलनाबाद चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए मजबूत मैदान तैयार हुआ है। जिन नेताओं ने क्षेत्र की जनता पर अपना कब्जा समझ रखा था, उस जनता ने भाजपा को अच्छे मत देकर जता दिया है कि यहां भविष्य भाजपा का ही है। 
नवीन गोयल ने कहा कि चाहे विपक्षी दल हों या फिर किसानों के नेता कहलाने वाले राकेश टिकैत जैसे खुलकर इनेलो के पक्ष में प्रचार करने वाले लोग हों। इन सबको जनता ने नकार दिया है। अगर इनका आह्वान जनता मानती तो फिर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ता है। इससे साफ हो गया है कि ऐलनाबाद चुनाव में तथाकथित किसानों द्वारा भाजपा के खिलाफ किया गया दुष्प्रचार कहीं काम नहीं आया। भाजपा को लोगों ने खुलकर वोट दिय। विशेषकर ग्रामीण अंचल में। क्षेत्र के 95 प्रतिशत ग्रामीण अंचल में भाजपा को बहुतेरे वोट मिले हैं, इससे यह भी साफ हो गया है कि जो जमीन से जुड़े किसान हैं वे आज भी भाजपा के साथ हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से खुश हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की नीतियों को लोगों ने अपनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोटों से पता चलता है कि वहां से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई है। नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश में 56 विधायकों वाली मनोहर सरकार के काम मनोहर हैं, यह चुनाव में तय हो गया है। उन्होंने 2019 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय विस चुनाव में भाजपा को 30.00 प्रतिशत वोट मिले थे, जो कि अब बढ़कर 40 प्रतिशत हो गये हैं। यह 10 फीसदी की बढ़ोतरी भविष्य के चुनावों में और बढ़ेगी तथा विपक्षियों के सब दावे धरे रहे जाएंगे। 

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading