Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

ताइक्वांडो खिलाड़ी मुर्तजा को नवीन गोयल ने किया सम्मानित

21

ताइक्वांडो खिलाड़ी मुर्तजा को नवीन गोयल ने किया सम्मानित
-एमए मुर्तजा ने 3 मिनट में सबसे ज्यादा घुटने से किक मारकर बनाया है वल्र्ड रिकॉर्ड
– लंदन वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन में दर्ज हुआ है रिकॉर्ड

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। मात्र 3 मिनट में सबसे ज्यादा घुटने से किक मारकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाले एमए मुर्तजा को यहां कैनविन हाउस में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर विजय वर्मा, बाली पंडित, गगन गोयल, सोनू तायल, पिंकी, राजेश, संदीप आदि मौजूद रहे।
एमए मुर्तजा लंदन वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन से रिकॉर्ड धारक बन चुके हैं। साथ ही लिम्का बुक ऑफ  वल्र्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने एक पैर से 280 बार घुटने से किक करने का रिकॉर्ड बनाया है। यह कारनामा उन्होंने मात्र तीन मिनट में किया। इसके अलावा एमए मुर्तजा ने जंपिंग जैक में रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्रिटिश विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 10 सेकंड में सबसे ज्यादा जंपिंग जैक की और 25 सेट किए। साथ ही साथ उन्होंने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और दुनिया व भारत की विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर रिकॉर्ड बनाए हैं। एमए मुर्तजा की इन उपलब्धियों की सराहना करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भी उनकी मेहनत और उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में हर क्षेत्र में महारत खिलाड़ी रहते हैं। समय-समय पर उनकी प्रतिभा हमारे सामने आती है। खेल, शिक्षा, कला, गीत-संगीत समेत अनेक विधाओं में यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दुनियाभर में अपना लोहा मनवाते हैं। उन्होंने कहा के कैनविन फाउंडेशन हर उस प्रतिभा की कद्र करता है, जो हमारे जिला, प्रदेश और देश का अपने क्षेत्र में नाम रोशन करता है। उन्होंने अपने साथियों से, समाज के लोगों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिभाओं के बारे में न्यू रेलवे रोड स्थित कैनविन हाउस में जानकारी देकर जाएं, ताकि उनका सम्मान करके हौंसला बढ़ाया जा सके।   

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading