Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नोएडा में 10वीं में नमन और 12वीं में अनन्या ने किया टॉप, जानिए कैसे पाया मुकाम –

4

CISCE RESULT 2024 : नोएडा में 10वीं में नमन और 12वीं में अनन्या ने किया टॉप, जानिए कैसे पाया मुकाम –

नोएडा : काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (CISCE) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नोएडा के भी छात्रों ने इस परीक्षा में परचम लहराया है। जिले में तीन स्कूलों से नोएडा के श्री राम मिलेनियम स्कूल के 10वीं और 12वीं के छात्रों ने टॉप किया है। 10वीं में नमन सोनपर ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए और 12वीं में अनन्या सानयाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।

10 घंटे की पढ़ाई से किया टॉप, सेल्फ स्टडी जरूरी

गौतमबुद्ध नगर की टॉपर अनन्या सानयाल ने मैथ में 96 इकोनॉमिक में 92 पॉलिटिकल सांइंस में 98 हिस्ट्री में 97 और इंग्लिश में 97 अंक अर्जित किए। उन्होंने सैल्फ स्टडी की। एग्जाम के दिन रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की। हालांकि उनका मानना है खुद पर भरोसा, सैल्फ स्टडी और टाइम मैनेजमेंट ये गुरु मंत्र है। जिनसे बेहतर स्कोर किया जा सकता है। हा जरूरत पड़ने पर ट्यूशन और यू ट्यूब से मदद ली जा सकती है। लेकिन सोशल मीडिया की अन्य साइट टाइम किलिंग मशीन की तरह है।

इकोनॉमिक में रिसर्च करना चाहती है अन्नया

उनके पिता सप्त ऋषि और माता वर्षा दोनों की वर्किंग है। लेकिन दोनों की पूरा सपोर्ट उनको मिला। इसके अलावा टीचरों का सहयोग सबसे ज्यादा रहा। कही भी सवालों या किसी प्रकार की क्ववेरी में उन्होंने पूरी मदद की। वे आगे इकोनॉमिक में रिसर्च करना चाहती है। इसके लिए वे यूएस जाकर अपनी स्टडी को आगे बढ़ाएंगी।

सुबह के समय पढ़ाई जरूरी

10वीं के टॉपर नमन ने पीसीबी , इंग्लिश , स्पेनिश, कंप्यूटर और जोग्राफी के सब्जेक्ट से हाई स्कूल में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनका मानना है टाइम मैनेजमेंट से बेहतर कुछ नहीं। स्कूल के साथ उन्होंने ट्यूशन और ऑनलाइन क्लास भी ली। किसी सवाल में फंसने पर टीचर के साथ ऑनलाइन क्लासेस से काफी मदद मिली। पूरे साल टाइम मैनेजमेंट के साथ पढ़ाई की। खासकर सुबह पढ़ा गया है, क्योंकि सुबह फ्रेश माइंड रहता है। वे पर्यावरण साइंस को लेकर सजग है और इसी में अपना फ्यूचर बनाना चाहते है।

यू ट्यूब से मिली मदद

इसके अलावा सेंट जोसफ स्कूल की वैष्णवी ने 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने मैथ में 100, सांइंस में 96, एसएसटी में 98, इंग्लिश में 99 और कंप्यूटर में 99 अंक हालिस किए। उन्होंने सेल्फ स्टडी। कभी कभार सवाल फंसने पर यू ट्यूब पर गई। उनके पिता कुलदीप सिंह और माता रेनु सिंह है। पिता होंडा कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। आगे जाकर इकोनॉमिस्ट बनना चाहती है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading