पटियाला में दो युवकों का कत्ल, सीएम भगवंत मान के दौरे से पहले वारदात से पुलिस में हड़कंप
पटियाला में दो युवकों का कत्ल, सीएम भगवंत मान के दौरे से पहले वारदात से पुलिस में हड़कंप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सोमवार को पटियाला दौरे से पहले ही शहर में दो नौजवानों के कत्ल हो गए। इन नौजवानों की लाशें बस स्टैंड के नजदीक से खून से लथपथ बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक दोनों का कत्ल तेजधार हथियारों से देर रात किया गया है। सुबह पुलिस को वारदात के बारे में सूचना मिली। मारे गए युवकों की पहचान नकुल कुमार (18) पुत्र सतीश कुमार निवासी गली नंबर छह पुराना बिशन नगर और अनिल कुमार (20) उर्फ छोटू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी के तौर पर हुई है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरने वाले दोनों दोस्त थे और तीन-चार दिन पहले इनका कुछ लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि इस रंजिश में ही दोनों का कत्ल किया गया है। आज सीएम भगवंत मान को सरकारी गर्ल्स कालेज के सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेने आना है।
Comments are closed.