दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए युवक की हत्या
दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए युवक की हत्या
पिता ने लगाया दोस्तों पर आरोप
नाभा (पटियाला) : थाना सदर नाभा इलाके में दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए 19 साल के युवक का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान कमलप्रिंस निवासी लोहारमाजरा के रूप में हुई है, जिसका शव पड़ोस के गांव कोटकलां से रविवार को सुबह बरामद हुआ। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने देखा कि मृतक के शरीर पर कपड़े के नाम पर महज एक ही पांव में जूता था।
युवक के पिता ने दोस्तों को ठहराया कातिल
युवक के पिता सुखविंदर सिंह ने कत्ल के लिए दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया तो पुलिस ने तीन दोस्तों की पहचान कर ली। जिसके बाद आरोपित अवतार, सुक्खी व जतिंदर सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी नाभा दविंदर अत्री ने बताया मृतक के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार किए हुए लग रहे थे। ऐसा लग रहा है कि कत्ल की प्लानिंग करने के बाद कमल प्रिंस को बुलाया गया था, जिसके बाद उसका कत्ल किया है। फिलहाल पुलिस ममामे की तफतीश कर रही है।
Comments are closed.