Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

नगर निगम मानेसर के अधिकारी वादे से मुकरे

29

नगर निगम मानेसर के सफाई कर्मचारियों ने आज दोबारा आंदोलन शुरू

प्रधान संपादक योगेश

नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई manesar के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम manesar joint commissioner हरि ओम अत्रि व निगम अधिकारियों की वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम मानेसर कार्यालय के गेट पर गेट मीटिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
आज के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राजेश कुमार व संघ के प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता बसंत कुमार ने बताया कि यूनियन ने कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर 09/09/2021 को एक मांग पत्र निगम प्रशासन को दिया था।
लेकिन प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना फिर कर्मचारियों ने 13 अक्टूबर 2021 को दोबारा मांग पत्र दिया उस पर भी प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर संघ ने 19 अक्टूबर 2021से आंदोलन शुरू कर दिया था।
आंदोलन करने के बाद 20/10/2021 को ज्वाइंट कमिश्नर हरिओम अत्री से संघ के प्रतिनिधियों की दूरभाष पर बातचीत हुई थी और उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान 1 सप्ताह में करने का आश्वासन दिया था और संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान कर देंगे और कर्मचारियों के बीच में एसएसआई विजय कौशिक को अपने प्रतिनिधि के रूप में कर्मचारियों के बीच में भेजा था और आंदोलन को स्थगित करा दिया था।
लेकिन आज 1 सप्ताह से ज्यादा समय होने के बाद भी ना तो कमिश्नर साहब ने संघ के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया ना कर्मचारियों की मांगों का कोई समाधान किया जिससे कर्मचारियों में joint कमिश्नर हरिओम अत्री व निगम अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा और रोष है।
आज यूनियन ने निगम कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया ।
संघ के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहां की संघ के प्रतिनिधियों को बुलाकर के निगम प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करें अन्यथा दिनांक01/11/2021 से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और नगर निगम मानेसर कार्यालय के गेट पर काली दिवाली मनाएंगे।
आज के विरोध प्रदर्शन को गुरु ग्राम इकाई के प्रचार सचिव संजीत, कार्यालय सचिव समीर दास, वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल ,उपप्रधान रीता देवी, मैना देवी मैं संबोधित किया

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading