Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अशोक विहार, शीतला कालोनी में गंदे पानी की निकासी के निगमायुक्त ने दिए आदेश

19

अशोक विहार, शीतला कालोनी में गंदे पानी की निकासी के निगमायुक्त ने दिए आदेश

-नवीन गोयल के नेतृत्व में निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा से आज ही मिले थे क्षेत्र के लोग

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। अशोक विहार और शीतला कालोनी काफी बड़ी कालोनी हो चुकी है। यहां नगर निगम की ओर से मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। पूर्व में बिजली व पानी को लेकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने क्षेत्रवासियों को राहत दिलवाई थी। अब यहां सीवरेज के पानी की समस्या गहराई हुई है।

शुक्रवार को इस समस्या को लेकर नवीन गोयल के नेतृत्व में दोनों कालोनियों के काफी लोगों ने निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा से मुलाकात की। नवीन गोयल के साथ सुरेश प्रधान, राजपाल भड़ाना, महीपाल सारन, सुधीर कलसन, बाली पंडित, गगन गोयल, आनंद, ललित क्रांतिकारी समेत क्षेत्र के काफी लोग निगमायुक्त से मिलने पहुंचे। नवीन गोयल की ओर से निगमायुक्त को अशोक विहार में सीवरेज का पानी भरे होने की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि गली में से लोगों का निकलना दुभर हो गया है। बड़े, बच्चे या तो गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं, या फिर से दूसरे दूर के रास्ते से होते हुए अपने काम पर आते-जाते हैं। ऐसे में उन्होंने काफी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। कई बार लोग यहां गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने तत्काल प्रभाव से अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मौके का मुआयना करके दोनों कालोनियों से गंदे पानी की निकासी करने के साथ चॉक सीवरेज को दुरुस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान बिना देरी के होना चाहिए। नगर निगम क्षेत्रवासियों को अच्छी सुविधाएं देने को कटिबद्ध है।

बता दें कि इन कालोनियों में सीवरेज के खुले मेनहोल व गंदे पानी का भराव होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थी। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोगों ने नवीन गोयल को मौके पर बुलाकर इस समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने खुद पानी में उतरकर इस समस्या का जायजा लिया था।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading