मुकेश शर्मा पहलवान नेे बांसुरी स्वराज के समर्थन किया चुनाव प्रचार
मुकेश शर्मा पहलवान नेे बांसुरी स्वराज के समर्थन किया चुनाव प्रचार
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, गुरुग्राम विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा पहलवान ने नई दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में जमकर प्रचार किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह जनता से किया। मुकेश शर्मा पहलवान ने भारतीय नवयुवक मंच द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व बांसुरी स्वराज के साथ मंच साझा किया। इस दौरान नई दिल्ली लोकसभा के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुकेश शर्मा पहलवान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा के युवा विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने एवं भ्रष्टाचारी पार्टियों को सबक सिखाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस गति से विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं, इसी गति को बरकरार रखने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा। भाजपा इस बार 400 का आंकड़ा पार करने वाली है। विपक्षी पार्टियां भाजपा को मिल रहे समर्थन से बौखला गई हैं। विपक्षी दल चाहे कितना भी एकजुट हो जाएं, लेकिन मोदी जी की नीतियों को कभी नहीं हरा सकते। मोदी जी ने न केवल देश का विकास किया, बल्कि विदेशों में भी भारत की छवि मजबूत की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बांसुरी स्वराज भारी मतों से विजयी होने वाली हैं और विकास की रफ्तार दिल्ली में तेजी से बढ़ेगी।
Comments are closed.