सांसद किशन कपूर बोले, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उठाएंगे मसला
धर्मशाला सीयू को सरकार की पैरवी ढीली; सांसद किशन कपूर बोले, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उठाएंगे मसला
सांसद किशन कपूर बोले; दिल्ली में कैंपस के लिए प्रदेश सरकार ने रखा कमजोर पक्ष, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उठाएंगे मसला
केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे पर सांसद किशन कपूर ने प्रदेश सरकार पर धर्मशाला का कमजोर पक्ष रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेश यादव से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना जानकारी के कीचड़ उछालने की राजनीति कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने धर्मशाला के लिए कमजोर पक्ष रखते हुए यहां की भूमि को अनउपयुक्त बताया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि के धर्मशाला में बनने वाले कैंपस के लिए वह शुरू से प्रयासरत रहे हैं। कपूर ने कहा कि वर्ष 2018 में जब वह विधायक थे तक उन्होंने चामुंडा के निकट उस समय के केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जाबडेकर से शिलान्यास करवाया था। जब वह 2019 में सांसद बने तो उन्होंने उस समय के केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से मिलकर विश्वविद्यालय के काम को गति देने का आग्रह किया, जिसके बाद काम तेज हुआ।
2021 में जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम आई और टीम ने इस भूमि को उपयुक्त बताया। कपूर ने कहा कि अब प्रदेश सरकार के सही पक्ष न रखने के कारण अड़ंगा लटकाया गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने कहा कि इतना करने के बावजूद कुछ लोग विवि के प्रति उनके रवैये को उदासीन बता रहे हैं यह पीड़ादायक है। कपूर ने कहा कि पहले विषय से जुड़े सच्चाई को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीयू ही नहीं 1992 में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिलकर उन्होंने धर्मशाला में रिजनल से
Comments are closed.