Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मोदी और मनोहर का संकल्प, आधी आबादी हो सशक्त: कमलेश ढांडा

20


मोदी और मनोहर का संकल्प, आधी आबादी हो सशक्त: कमलेश ढांडा

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा

कांग्रेस द्वारा महिला उत्थान की योजनाओं के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दे

प्रदेश से बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ता मजबूती से अपना दायित्व निभाएं

फतह सिंह उजला
गुरूग्राम । 
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि आधी आबादी को सशक्त किया जाए। बीते सात सालों के दौरान महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए जिन-जिन अभियानों का संकल्प लिया गया, उन्हें पूरा करके देश के सामने मिसाल पेश करने में हरियाणा अव्वल रहा है और इसके लिए प्रत्येक हरियाणवी बधाई का पात्र है। कमलेश ढांडा गुरुग्राम के मानेसर औद्योगिक क्षेत्र के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में उनके 20 वर्ष पूरे होने पर संगठन के सेवा और समर्पण अभियान में संबोधित कर रही थी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्वस्थ महिला-स्वस्थ भारत के संकल्प पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानाथी श्रीनिवासन ने मुख्य संबोधन किए। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि उज्ज्वला योजना से लेकर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से सीधे तौर पर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो मुख्यधारा में पीछे छूट रही महिलाओं को उनके मान-सम्मान, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, आत्म स्वाभिमान की चिंता करते हैं और इसके लिए स्थाई कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना गर्भ में पलने वाली बेटी को बचाने से लेकर स्कूल जाने वाली किशोरी, कॉलेज जाने वाली युवती, कामकाजी महिला और घर संभाल रही महिलाओं को अनुकूल माहौल देने की है। मुझे खुशी है कि हरियाणा इस दिशा में  बेहतर काम कर रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा वानाथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओं को अच्छे से आमजन तक पहुंचाना है और यह सुनिश्चित करना है कि सभी महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ अपना दायित्व निभाना है, ताकि केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस द्वारा महिला उत्थान की योजनाओं को लेकर किए जाने वाले दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब हर मंच से देना है। इसके लिए हर जरूरतमंद तथा हर पात्र महिला को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प यहां से लेकर जाना है। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव, प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति संयोजक नीरा तोमर, प्रदेश सचिव रेणु भाटिया, प्रदेश महामंत्री मीना परमार, आशा खेदड़ ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी में प्रदेश के कोने-कोने से सैंकड़ों पदाधिकारी पहुंची।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading