Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

विधायक सुधीर सिंगला ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का स्वागत

12

विधायक सुधीर सिंगला ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का स्वागत
-भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। सोमवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला के नेतृत्व में भाजयुमो ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी व सेंकड़ों साथी मौजूद रहे।
विधायक सुधीर सिंगला सभी साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे। जिला के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, पार्षद समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर उनका स्वागत, सत्कार किया। आरपी सिंह, मनीष सैदपुर, पर्व शर्मा, सोनू कुमार, नीरज यादव, राज सैनी बिसरवाल, गगनदीप सैनी, राजेश सैनी, सचिन देवतवाल, बिशम्बर शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधायक सुधीर सिंगला के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। हम सबका एक ही ध्येय होना चाहिए कि हम पार्टी हित में काम करें।
विधायक सुधीर सिंगला ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी समेत अनेक कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद कहा कि भाजपा जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सदा सम्मान देती है। पार्टी के हित में काम करने वाले कार्यकर्ता ही ऊंचाइयों पर जाते हैं। विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विश्वास दिलाया कि गुरुग्राम में पार्टी को हर तरह से मजबूत किया जाएगा। उनकी ओर से पार्टी के उत्थान के लिए जो भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे, गुरुग्राम का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से उस काम को पूरा करेगा। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए हम सबकी बेहतर तैयारियां हैं। चाहे नगर निगम के चुनाव हों या 2024 में होने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव, सभी के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर रखी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत बूथ स्तर तक और पन्ना प्रमुखों के माध्यम से पन्ना स्तर पर पार्टी को मजबूती दी गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को भी पार्टी से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जैसी मेहनत अब तक की है, भविष्य में और अधिक मजबूती से मेहनत करेंगे। ऐसा वे विश्वास दिलाते हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading