Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अशोक विहार फेज-3 में 12 साल से पानी की समस्या को विधायक सुधीर सिंगला ने दो दिन में दूर कराया

20

अशोक विहार फेज-3 में 12 साल से पानी की समस्या को विधायक सुधीर सिंगला ने दो दिन में दूर कराया
-अशोक विहार फेज-3 में विधायक सुधीर सिंगला ने 5000 लोगों तक पहुंचाया पानी
-विधायक सुधीर सिंगला का आभार करने पहुंचे अशोक विहार फेज-3 वासी
गुरुग्राम। अशोक विहार फेज-3, जहां पिछले 12 साल से पानी की किल्लत महसूस की जा रही थी। क्षेत्र के लोग पानी के प्रबंध के लिए संघर्ष करते आ रहे थे। दो दिन पूर्व ही क्षेत्र के मौजिज लोगों ने विधायक सुधीर सिंगला के समक्ष इस समस्या को रखा। दो दिन के भीतर ही विधायक के आदेशों पर अशोक विहार फेज-3 के 5000 लोगों के लिए पानी का स्थायी प्रबंध हो गया। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया।
एमएलए सुधीर सिंगला जी ने अशोक विहार फेज 3 को पानी का कनेक्शन करवाया जो अशोक विहार पानी के संग्रश कर रहा था 12साल से। एमएलए श्री सुधीर सिंगला जी ने दो दिन का वादा किया था और दो दिन में ही 5000 हजार लोगे की प्यास बुझाई। एमएलए श्री सुधीर सिंगला जी का तह दिल से शुक्रिया। अशोक विहार निवासी पूरी जिंदगी एमएलए साहब के आभारी रहेंगे ।
अशोक विहार फेज-3 से आरडब्ल्यूए जे-ब्लॉक अशोक विहार फेस 3 प्रधान मुकेश शर्मा के अलावा सतीश गौतम, उपप्रधान अनिल अत्री, चेयरमैन सुरेंद्र सांगवान, दीपक भारद्वाज, प्रकाश कादयान, हरिंदर गहलोत, सचिव नवीन शास्त्री, प्रवीन अहलावत, प्रेम अत्री, निहाल यादव, देवेन्द्र,  रामकुमार, वीना रानी, मीना यादव, वीना यादव, रामकुमार, गोपी पंडित, रामावतार, धर्मपाल, अजय, प्रकाश, ताराचंद यादव, रामकुमार, पवन गोयल, निहाल, दीपक, नवीन, मुकेश शर्मा और सुरेंद्र सांगवान ने विधायक सुधीर सिंगला को बुके देकर अशोक विहार फेज-3 में पानी की समुचित व्यवस्था के लिए आभार जताया। अशोक विहार फेज-3 की आरडब्ल्यूए जे-ब्लॉक के निवासियों ने पानी के लिए आरडब्ल्यूए प्रधान मुकेश शर्मा के साथ विधायक सुधीर सिंगला को पुष्प गुच्छ दिए एवं मिठाई खिलाई।
लोगों ने कहा कि पिछले 12 साल से पानी की समुचित व्यवस्था के लिए अशोक विहार फेज-3 के लोग तरस रहे थे। कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। विधायक के समक्ष भी उन्होंने इस मुद्दे को रखा। दो दिन पहले ही वे विधायक के समक्ष इस समस्या को लेकर आए थे। उसी दिन विधायक सुधीर सिंगला ने अधिकारियों को बिना देरी के पानी के इस मुद्दे को खत्म करने के आदेश दिए थे। हुआ भी वही और मात्र दो दिन के भीतर अधिकारियों ने कड़ी मेहनत करते हुए अशोक विहार फेज-3 में पानी का स्थायी प्रबंध कर दिया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading