27 मार्च महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
27 मार्च महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।
1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी।
1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण सन न्यूयार्क में किया गया।
1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
1899 – इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया।
1944 – यूरोपीय देश लिथुआनिया में लगभग दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1989 – अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल “रोधी उपग्रह” का परीक्षण विफल हुआ।
1999 – पहला मैक्रो वायरस “मेलिसा” की सूचना दी गई।
2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
जन्मदिवस
1845 – जर्मनी के एक भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ।
1923 – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म हुआ।
1936 – भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म हुआ।
पुण्यतिथि
1898 – भारत में मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना करने वाले सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि।
1915 – ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता पंडित कांशीराम को फांसी पर लटका दिया ।
1968- भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरीन का का निधन।
Comments are closed.