Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मानेसर नगर निगम कार्यालय में काफी कर्मचारी मिले गैर हाजिर 

15

मानेसर नगर निगम कार्यालय में काफी कर्मचारी मिले गैर हाजिर 

मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता की नगरनिगम कार्यालय मानेसर पर छापेमारी     

स्ट्रीट लाईट से सम्बन्धित रिकार्ड जांच के लिए प्राप्त किया गया 

यूनीपोलों पर लगाए गए विज्ञापनों के सम्बन्ध में रिकार्ड जांच के लिए लिया

फतह सिंह उजाला 

मानेसर 17 नवंबर । मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता को सूचना प्राप्त हुई थी कि नगरनिगम मानेसर कार्यालय में कर्मधारी काफी लेट आते हैं। जिससे आम जनता को अपने कार्यों के लिए काफी इन्तजार करना पड़ता है।                                                          

इस सूचना के आधार पर मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता द्वारा  सतबीर सिंह नायब तहसीलदार मानेसर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ नगरनिगम मानेसर कार्यालय में कार्यरत अधिकारीयों/कर्मचारीयों की समय 9.30 सुबह  उपस्थिति, हाजरी चैक की गई। जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता द्वत्ता प्रोपर्टी आई डी. से सम्बन्धित रिकार्ड प्राप्त किया गया। नगरनिगम कार्यालय सैक्टर 8 मानेसर व नगरनिगम कार्यालय सेक्टर 2 मानेसर में विभाग द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. की त्रुटियों को ठीक करने के लिए 2 कांउटर बनाये गए हैं। इन दोनों कांउटरों पर आम जनता का कार्य नहीं करने की शिकायत आम जनता से मिली है। इस मामले में जांच करके कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । कार्यालय नगर निगम मानेसर द्वारा वर्ष 2022-23 में एस.बी.डी ग्रीन एनर्जी एण्ड इंका इंडिया लिमिटेड को सोशल मीडियां का कार्य करवाने के लिए टैंडर दिया गया था। इस टैंडर से सम्बन्धित कागजात मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता द्वारा प्राप्त किए गए हैं तथा जांच उपरान्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

कार्यालय नगर निगम मानेसर द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाईट से सम्बन्धित रिकार्ड जांच के लिए प्राप्त किया गया है। जांच उपरान्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। कार्यालय नगर निगम मानेसर द्वारा वर्ष 2022 में आई.एम.टी. चौक मानेसर पर एल.ई.डी लगाई गई थी। इस एलईडी से सम्बन्धित टेंडर के कागजात जांच के लिए प्राप्त किए गए हैं। कार्यालय नगर निगम मानेसर द्वारा नगर निगम मानेसर क्षेत्र में यूनीपोलों पर लगाए गए विज्ञापनों के सम्बन्ध में रिकार्ड जांच के लिए प्राप्त किया गया है। जांच उपरान्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading