Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मनप्रीत बादल ने BJP का दामन थामा, पार्टियां बदलने में हैं माहिर

14

मनप्रीत बादल ने BJP का दामन थामा, पार्टियां बदलने में हैं माहिर ‼️

पंजाब से राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” निकलते ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस छोडक़र BJP का दामन थाम लिया है। यह पहली बार नहीं है, जब मनप्रीत सिंह बादल ने किसी पार्टी को छोड़ा है। इससे पहले भी वह कई पार्टियां बदल चुके हैं। मनप्रीत बादल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे और सुखबीर बादल के चचेरे भाई हैं। 2016 में उन्होंने बादल परिवार के खिलाफ कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। मनप्रीत सिंह लेफ्ट के साथ भी रहे। अपनी पार्टी बनाई और फिर एसएडी के साथ ही कांग्रेस में भी रहे और अब वह BJP में शामिल हो गए हैं। बताते चलें कि पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी विजिलेंस ब्यूरो के राडार पर आ गए हैं। मनप्रीत पर गेहूं और धान ढुलाई में फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने को लूटने का आरोप है। यह आरोप बठिंडा के पूर्व विधायक भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने लगाए थे। कहा जा रहा है कि जांच और कार्रवाई से बचने के लिए वह भाजपा की शरण में गए हैं

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading