बेटी को छेड़ता था मनचला, महिला ने की शिकायत तो धारदार हथियार से कर दी हत्या
बेटी को छेड़ता था मनचला, महिला ने की शिकायत तो धारदार हथियार से कर दी हत्या
पंजाब के लुधियाना में बेटी को छेड़ने से मनचले को मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। मनचले ने महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस को पिता ने शिकायत दी है कि उनकी बेटी की शादी संगरूर में 20 साल पहले हुई थी। उसकी एक 18 साल की बेटी और एक 15 साल का बेटा है।
करीब 13 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। आरोपी उनका पड़ोसी है। आरोपी उनकी दोहती को परेशान करता था। महिला ने मनचले को समझाने की कोशिश की। दो दिन पहले महिला ने अपने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद वह आरोपी के घर भी पहुंचे लेकिन वह गांव में हो रहे टूर्नामेंट में गया था। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे तो आरोपी उनकी बेटी पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। उनकी दोहती और दोहता पास के कमरे में अपनी जान बचाकर छिपे थे। शोर मचाने पर आरोपी वहां से धमकी देकर भाग निकला।
Comments are closed.