Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग

25

उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग

💟👉चीनी उद्योग

👉देश में चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। यहां चीनी की 109 मिलें हैं। भारत का लगभग 30% चीनी उत्तर प्रदेश उत्पादित करता है। चीनी की मिले मुख्यतः गोरखपुर, देवरिया, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, शाहजहांपुर, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, बस्ती, और बरेली में है। इसी उद्योग के अंतर्गत दानेदार चीनी के अतिरिक्त खांडसारी शक्कर (तमार) भी बनाई जाती है। गुड उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। गुड बनाने के प्रमुख केंद्र सीतापुर,बरेली, मुजफ्फरनगर और मेरठ है.

💟👉सूती वस्त्र

👉उत्तर प्रदेश में सूती वस्त्र उद्योग की दृष्टि से देश में तृतीय स्थान है। यहां सूती वस्त्र की 68 मिलें हैं। ये मिलें कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, हरदोई, हाथरस, अलीगढ़, सहारनपुर, बदायूं, इलाहाबाद, मऊ, वाराणसी, रामपुर, कानपुर में मोटे और मध्यम प्रकार का कपड़ा, तंबू ढेरे और दुस्ती कपड़ा अधिक बनाया जाता है।

👉प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम द्वारा 13 कताई मिलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 5.2 लाख तकुओ की क्षमता वाली मशीनें लगी है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ द्वारा 11 कताई मिलों का संचालन किया जा रहा है। दरियाँ बनाने के प्रमुख केंद्रों में बरेली, आगरा, इटावा, सीतापुर, मिर्जापुर, शाहजहांपुर तथा मुरादाबाद है। गलीचे बनाने के केंद्रों में आगरा, वाराणसी, मैनपुरी और मिर्जापुर है। कपास ओटने के कारखाने प्रदेश के लगभग सभी बड़े नगरों में केंद्रित है।

💟👉ऊनी वस्त्र उद्योग

👉ऊनी वस्त्र उद्योग का भी प्रदेश के कुछ केंद्रों में विकास हुआ है। मिलों की संख्या 8 है जिनमें 7 कताई की तथा एक संयुक्त मिल है। प्रमुख केंद्र कानपुर है। यहां की लाल इमली मिल प्रसिद्ध है। इसके अलावा मिर्जापुर में भी एक मेल है।

💟👉दियासलाई उद्योग

👉इस उद्योग का प्रमुख केंद्र बरेली है। इसके अतिरिक्त सहारनपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ छावनी में दरामपुर में भी दिया सलाई के कारखाने हैं।

💟👉चमड़ा उद्योग

👉चमड़ा उद्योग प्रदेश का उन्नतिशील उद्योग है। प्रदेश का कानपुर नगर चमड़ा उद्योग के लिए संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। आगरा, मेरठ, लखनऊ से बरेली में चमड़ा उद्योग के अन्य महत्वपूर्ण केंद्र है।

💟👉कागज उद्योग

👉राज्य में कागज की मिलें सहारनपुर, कानपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, तथा लखनऊ में स्थित है। सर्वाधिक मिलें मुजफ्फरनगर में है। दफ्ती कागज (कार्ड-बोर्ड) बनाने की मिले इलाहाबाद, कानपुर, सहारनपुर तथा मेरठ में है। मेरठ में गन्ने की खोई से कार्ड-बोर्ड बनाया जाता है।

💟👉कांच उद्योग

👉उत्तर प्रदेश राज्य का देश के कांच उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य में कांच कारखाने की कुल संख्या 32 है तथा चूड़ियां बनाने के 90 कारखाने हैं। फिरोजाबाद विश्व प्रसिद्ध चूड़ियों का निर्माण केंद्र है। फैजाबाद के अतिरिक्त बहजोई, नैनी (इलाहाबाद), मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, लखनऊ, बाला वर्ली, शासन, शिकोहाबाद, तथा हाथरस, कांच उद्योग के प्रमुख केंद्र है। सबसे अधिक लघु उद्योग गाजियाबाद (888) में स्थित है। वृहद तथा मध्यम दर्जे की गाजियाबाद में 114 इकाइयां स्थित है।

💟👉एलुमिनियम उधोग

👉प्रदेश में एल्युमिनियम उद्योग का एकमात्र केंद्र सोन नदी की घाटी में स्थित मिर्जापुर जिले में है। मिर्जापुर जिले के रेणुकूट नामक स्थान पर स्थित हिंदुस्तान अल्युमिनियम कॉरपोरेशन के कारखाने में नजदीक के वाराणसी तथा बांदा जिले से प्राप्त बॉक्साइट का उपयोग करके एल्युमिनियम धातु के पिंड और चादर बनाए जाते हैं।

👉इसके अतिरिक्त, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, तथा मथुरा आदि नगरों में एलुमिनियम की चादरों से बर्तन बनाने के छोटे-छोटे कारखाने स्थित है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading