Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मैएक फेमटेक प्लेटफॉर्म जो सभी आयु वर्गों की महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक एवं डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित जानकारी

42

मैत्रीः एक फेमटेक प्लेटफॉर्म जो सभी आयु वर्गों की महिलाओं को देता है उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक एवं डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित जानकारी

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम,- महिलाएं दुनिया की आबादी का 50 फीसदी हिस्सा बनाती हैं और हमारे सामाजिक ढांचें की नींव हैं। इसके बावजूद महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनकी सेहत से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरुकता की कमी है। इसका मुख्य कारण है कि महिलाएं अपने प्रजनन स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करने से हिचकती हैं, समाज में भी इन मुद्दों को लेकर गलत अवधारणाएं फैली हैं।
मैत्री, डॉ अंजली कुमार, सीनियर गायनेकोलाजिस्ट एवं अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जो महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाती है। मैत्री ज्ञान, अनुभव और सामाजिक सहानुभूति के संयोजन के साथ समाज के हर वर्ग की महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े हर पहलु पर सशक्त एवं शिक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है।
मैत्री सामाजिक रूप से प्रासंगिक एवं ज़िम्मेदार हेल्थ कंटेंट उपलब्ध कराता है, जो चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित एवं सटीक हो। मैत्री की टीम सुनिश्चित करती है कि महिलाओं तक पहुंचाई जाने वाली हर जानकारी को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया जाए। खासतौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उनसे जुड़े मुद्दों के बारे में समाज में फैले मिथकों को दूर किया जाए।
मैत्री की संस्थापक डॉ अंजली कुमार के अनुसार ‘‘महिलाओं के स्वास्थ्य की बात करें तो हमें न सिर्फ उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समस्याओं का भी समाधान करना चाहते हैं।’
अगस्त 2020 में कोरोनावायरस के दौरान मैत्री की शुरूआत हुई और तब से इस कम्युनिटी में डेढ़ मिलियन से अधिक महिलाएं शामिल हो चुकी हैं जो अपने बारे में और अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरुक हैं। एक चीज़ जो मैत्री को अन्य फेमटेक प्लेटफॉर्म्स से अलग बनाती है, वह यह है कि यहां उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी पूरी से प्रमाणित, वैज्ञानिक रूप से सत्यापित और पारदर्शी होती है। अपने क्षेत्र में अनुभवी डॉक्टर ये सभी जानकारियां उपलब्ध कराते हैं।
सभी आयु वर्गों की महिलाओं के लिए अनुकूल एवं पूरी तरह से डिजिटल जानकारी स्पेस का निर्माण करना मैत्री का उद्देश्य है। समाज के प्रति ज़िम्मेदार डॉक्टर पूरे समर्पण के साथ इस सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं। वे बड़े ही आसान तरीकों से सभी आयु वर्गों की महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में आधुनिक, प्रमाणित, सम्पूर्ण एवं समग्र जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading