छह महीने पहले प्रेमी की हत्या, अब पकड़ी गई महिला, पुलिस को बेटे और दामाद की तलाश
छह महीने पहले प्रेमी की हत्या, अब पकड़ी गई महिला, पुलिस को बेटे और दामाद की तलाश
पंजाब की फरीदकोट कोतवाली पुलिस ने करीब साढ़े छह माह पहले बेटे और दामाद के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान फरीदकोट निवासी मीरा देवी के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, आरोपी बेटे और दामाद की तलाश में दबिश दी जा रही है। यह घटना चार अक्तूबर 2022 की है। रघुबीर कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह का शव नहर किनारे मिला था। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता जगरूप सिंह के बयान पर फरीदकोट निवासी महिला मीरा देवी और अज्ञात पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता जगरूप सिंह के अनुसार उनके बेटे गुरप्रीत सिंह का मीरा देवी के साथ कुछ साल से संबंध था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। थाना कोतवाली के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि गुरप्रीत सिंह का मीरा देवी के साथ लिंक रहा है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से भी अहम तथ्य सामने आए थे।
Comments are closed.