Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मैं भी चौकीदार की तरह अब भाजपा वाले मैं भी वोट चोर लिखेंगे क्या: पंकज डावर

2

मैं भी चौकीदार की तरह अब भाजपा वाले मैं भी वोट चोर लिखेंगे क्या: पंकज डावर
-हरियाणा में बन रही थी कांग्रेस सरकार, भाजपा ने वोट चोरी कर लिये
-विकास के दावे करके भाजपा ने गुडग़ांव का विनाश किया
-कांग्रेस रविवार 28 सिंतबर को गुडग़ांव में चलाएगी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान
Chief Editor Yogesh Jangar

गुरुग्राम। देश के चौकीदार कहलाने वाले पीएम को जब कांग्रेस ने चौकीदार चोर है की बात कही तो भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने नाम के आगे मैं भी चौकीदार लगाकर बेदाग साबित करने के प्रयास में लग गए। अब कांग्रेस ने वोट चोरी होने पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया है। अब भाजपा के नेता, कार्यकर्ता अपने नाम के आगे मैं भी चोर लिखेेंगे क्या। यह देश के सामने आ चुका है कि भाजपा वोट चोरी करके अपनी सरकार बनाती है। हरियाणा में ऐसा ही हुआ। यह बात कांगे्रस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने यहां कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि देश की संसद में विपक्ष के मजबूत नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। गुरुग्राम में विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा चुका है। कल रविवार 27 सितंबर को गुरुग्राम शहर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा। सदर बाजार क्षेत्र में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सुबह 10:30 बजे कांग्रेस नेता पूर्व सांसद राज बब्बर, सहप्रभारी एवं आईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत तमाम बड़े नेता, कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद सदर बाजार से सोहना चौक तक वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत जुलूस निकाला जाएगा। पंकज डावर ने कहा कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब आदरणीय राहुल गांधी जी के सिपाही हैं। उनके और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में वोट चोरों से लड़ाई लड़ी जा रही है। देश की गरीब, आम जनता के हितों के लिए कांगे्रस पुरजोर तरीके से आवाज उठा रही है। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता कुलराज कटारिया, मेयर प्रत्याशी रहीं सीमा पाहुजा, एससी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक, अधिवक्ता सूबे सिंह यादव, कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा, सुनीता वर्मा, महेंद्र सेन, कुलदीप बडग़ुज्जर, मनोज आहुजा, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने जीएसटी उत्सव मना रही भाजपा पर एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा कि जीएसटी के नाम पर भाजपा ने लूट की और अब उस लूट का यह उत्सव मनाया जा रहा है। देश की जनता भ्रमित करने का यह असफल प्रयास है। क्योंकि जनता भाजपा का चेहरा पहचान चुकी है। देश में धर्म के नाम पर लड़ाने वाली भाजपा के बहकावे में अब देश नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया। उन्होंने भाजपा के नेताओं को चैलेंज देते हुए कहा कि वे पूरे शहर में एक किलोमीटर लंबी सडक़ ऐसा दिखा दें, जहां पर गड्ढे ना हों। यहां के विधायक के डाकखाना के पास कार्यक्रम में टूटी सडक़ में थोड़ी रोडिय़ां व तारकोल डालकर पैचवर्क कर दिया गया, जबकि पैचवर्क पूरा भी नहीं किया। यानी गड्ढा भरा तक नहीं। इस तरह के विकास पर भाजपा के जनप्रतिनिधि और उनके कार्यकर्ता, नेता कुछ नहीं बोलेंगे।
पंकज डावर ने कहा कि बीजेपी सरकार गड्ढों की सरकार है। सबसे ज्यादा टैक्स और रेवेन्यू सरकार को देने के बाद भी अगर गड्ढों में रहना है तो फिर जनता समय का इंतजार कर रही है। अब जनता बहकावे में नहीं आएगी। क्योंकि जनता दुखी है। यहां सुबह से शाम तक दुख, तकलीफ जनता झेल रही है। उन्होंने कहा कि जो गड्ढे भाजपा के राज में यहां बने हैं, भविष्य में ये गड्ढे भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेंगें। कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता इतनी त्रस्त है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर या फिर समस्याएं होने पर कांग्रेस के नेताओं को बुलाते हैं। भाजपा जनता से अपना विश्वास खो चुकी है। जुमलेबाज भाजपा के दिन अब लद रहे हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading