राजगुरू, सुखदेव, भगत सिंह के जीवन से सीखें देशभक्ति: सुधीर सिंगला
राजगुरू, सुखदेव, भगत सिंह के जीवन से सीखें देशभक्ति: सुधीर सिंगला
-अशोक विहार फेज-3 में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुवार को शहीदी दिवस के अवसर पर अशोक विहार फेज-3 में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर लोगों को देश के लिए भक्ति करने की प्रेरणा देते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी राजगुरू, सुखदेव और भगत सिंह के जीवन से देशभक्ति सीखे। देश के लिए अगर हमारे मन में कुछ करने का जज्बा है तो बहुत से क्षेत्र हैं। उन क्षेत्रों में काम करके हम देश को कुछ दे सकते हैं। विधायक ने कहा कि अपनी शहादत देकर हमारे लिए अमन-चैन का देश बनाकर गए शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन देशभक्तों का हमारे ऊपर यह ऐसा कर्जा है, जिसे हमारी सेंकड़ों पीढिय़ां भी उतार नहीं सकते। युवावस्था में ही देश के लिए फांसी पर लटक जाना और किसी तरह से दुख ना मनाना, यह काम जिसने किया आज देश उनको नमन कर रहा है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में हम अपने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के किस्से जरूर सुनाएं, पढ़ाएं। शिक्षा वही नहीं जो रोजगार के लायक बनाती है, बल्कि शिक्षा वह सही है कि जो बच्चों में संस्कार भी पैदा करती है। संस्कारों से ही बच्चे जीवन में अच्छी कामयाबी हासिल करके देश, परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र सांगवान, मुकेश शर्मा, आशीष गोयल, सुरेश तंवर, सतीश गौतम, सुमेर सिंह बाढसा, ओमप्रकाश कादयान, समीर मलिक, सुरेन्द्र शौकीन, सुनील गोयल, जयपाल मलिक, बलवान सिंह डांगी, राणा, हवा सिंह, सत्यवीर लांबा, जगदीश चंद, विरेन्द्र यादव, धर्मपाल, गोपी पंडित, राजेन्द्र सिंह, ताराचंद यादव, संजय खोखर, बलविंदर कुमार, जेडी दहिया, भाल सिंह, उमेद दहिया, महेंद्र, सुरेश तोमर, देशवाल, विकास हुड्डा, रविन्द्र शर्मा, वरूण कौशिक, प्रेम अत्री, रंवि तोमर, रमेश जाखड़, रामकुमार शरन व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Comments are closed.