Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

काले कानूनों से पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी किसानी -चौधरी संतोख सिंह।

16

काले कानूनों से पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी किसानी -चौधरी संतोख सिंह।

पगड़ी संभाल दिवस मनाया गया।

रंग बिरंगी पगड़ियों बांधकर धरने पर आए किसान।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 90वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि किसानों ने आज पगड़ी संभाल दिवस मनाया।उन्होंने बताया कि आज किसान रंग बिरंगी पगड़ियों बाँध कर धरने पर आए।

उन्होंने कहा कि पगड़ी किसान की आन बान शान का प्रतीक है।किसान अपनी मेहनत से धरती का सीना चीरकर अन्न उत्पन्न करता है और पूरे देश को खाद्यान्न उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन काले कानूनों से किसानी को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है।उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसानी पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी और बाज़ार पर पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों से जमाखोरी बढ़ेगी तथा महँगाई बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि यह क़ानून पूरी तरह से जन विरोधी है।

उन्होंने बताया कि में  ब्रिटिश सरकार ने किसान विरोधी क़ानून बनाए थे।उसके विरोध में उस वक़्त शहीदे आज़म भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने किसान आंदोलन चलाया था और बाद में उस आंदोलन का नाम पगड़ी संभाल आंदोलन पड़ा था ।उस वक़्त भी ब्रिटिश सरकार को किसान विरोधी क़ानून वापस लेने पड़े थे।

उन्होंने कहा कि काले कानूनों से सरकार ने किसान की पगड़ी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक काले क़ानून वापस नहीं लेगी आंदोलन जारी रहेगा।

डॉक्टर अजय बलहारा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार MSP की गारंटी का क़ानून बनाएँ।

धरने पर बैठने में धर्मबीर परवाल,जयप्रकाश रेहड़ू,महेंद्र सिंह ठाकरान अध्यक्ष झाड़सा 360 गाँव,रामकरण सोलंकी अध्यक्ष पालम 360 गाँव,जगपाल सिंह अध्यक्ष गुरुग्राम 18 गाँव,नवनीत रोज़ खेड़ा, डॉक्टर धर्मबीर राठी,सतबीर सिंह संधु,डॉक्टर मुकेश शर्मा सिलोखरा,रविंदर माथुर,रेखा यादव,अमित शर्मा,योगेन्द्र सिंह, विजय यादव शिकोहपुर,धर्मबीर कटारिया एडवोकेट, बलवान सिंह दहिया,कमल सिंह गढ़ौली, कंवलजीत सिंह,लखपत जाँघू,दिलबाग सिंह खटकड,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,फूल कुमार,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,,राजबीर पंवार,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,आशु मलिक,धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड, दलीप सिंह ठाकरान,शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,पंजाब सिंह, दिलावर सिंह,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,आकाशदीप,दयानंद,धर्मबीर सरपंचर,भारती देवी,पदम सिंह चौहान, रोहित गुलिया,शमशेर बेनीवाल एडवोकेट,राजकुमार राठी,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,हरि सिंह जाखड़,मनजीत सिंह जेलदार,जय भगवान दहिया एडवोकेट,धर्मबीर सोलंकी, जगदीश सोलंकी और सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading