जियो 5G सेवा जम्मू कश्मीर में शुरु
जियो 5G सेवा जम्मू कश्मीर में शुरु
🟠रिलायंस जियो ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू और श्रीनगर में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने जम्मू के राजभवन में जियो ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की। 12 राज्यों के अतिरिक्त 25 कस्बों में भी सेवाओं की पहुंच है। अब से हाई-स्पीड इंटरनेट, लो-लेटेंसी, स्टैंडअलोन ट्रू 5G सेवाओं के तकनीकी लाभ इन शहरों के लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराए जाएंगे
ED की सुई अब पंजाब की ओर
🟠दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले की जांच की सुई पंजाब की ओर घूम सकती है। पॉलिसी में कथित गड़बड़ी को लेकर ED को मनीष सिसोदिया की शिकायत कर चुके BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बात का संकेत दिया। कयास है कि ED जल्द पंजाब का रुख कर सकती है▪️
Comments are closed.