Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

जाह्नवी कपूर ने थाई हाई स्लिट गाउन में ढाया कहर

109

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर के लोगों को अपना फैन बना लिया हैं। आज लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश अदाओं के भी फैन हैं। जाह्नवी कपूर की इंस्टाग्राम पर भी खूब तगड़ी फैन फोल्लोविंग हैं। जाह्नवी कपूर की एक झलक देखने के लिए फैंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जाह्नवी कपूर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।


जाह्नवी कपूर आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। जाह्नवी कपूर ने अपनी हॉट अदाओं से करण की पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं। अब यह तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर करण ने अपने यशराज स्टूडियो में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इसी बीच बीटाउन की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी अपने लुक से पार्टी में तहलका मचा दिया।


जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा ने पिंक कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसे देख श्रीदेवी की एक पुरानी झलक फैंस को याद आने लगी। मेकअप की बात कर रहे तो, जाह्नवी ने ग्लौसी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने लुक को कम्पलीट करने के लिए मैचिंग हाई हील्स भी पेयर किए हैं, जो उनके अंदाज को और भी जानदार बना रहे हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर कई अलग-अलग और हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी हॉट अदाओं से करण की पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं। जिसको देख लोगों के होश उड़ने लगे हैं।


अदाकारा की इन तस्वीरों को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि उनके इस पोस्ट पर सिर्फ 1 घंटे में करीबन 4 लाख लाइक्स की बारिश हो चुकी है। जाह्नवी कपूर आए दिन कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कई बार जाह्नवी अपने ड्रेस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading