Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

जनता सरकार मोर्चा ने साइबर पुलिस अधिकारियों व पॉलिसी बाजार के खिलाफ किया प्रदर्शन

17

जनता सरकार मोर्चा ने साइबर पुलिस अधिकारियों व पॉलिसी बाजार के खिलाफ किया प्रदर्शन

 प्रधान संपादक योगेश 

गुरुग्राम। शनिवार को जनता सरकार मोर्चा ने साइबर पुलिस अधिकारियों और पॉलिसी बाजार के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन सेक्टर-43 में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जनता सरकार मोर्चा के संस्थापक सदस्य देवेंद्र बल्हारा ने किया। प्रदर्शन करते हुए मोर्चा ने देश की साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में करीब 150 लोग शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र बल्हारा ने कहा कि पिछले 8 महीने से पॉलिसी बाजार के खिलाफ एफआईआर नहीं की जा रही। यह न्याय के नियमों का पालन नहीं है। नागरिकों के हितों की सुरक्षा में चूक भी है। एचएसओ जसबीर सिंह, एसीपी साइबर और एएसआई मनोज कुमार के व्यवहार की पारदर्शी जांच की ताए, ताकि खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस विभाग ने इन पुलिस अधिकारियों और पॉलिसी बाजार के खिलाफ आपत्तियों के फॉरमल शिकायतों को स्वीकार किया है। जिससे स्थिति की गंभीरता का संकेत मिला है। जनता सरकार मोर्चा निरंतर नागरिकों के हितों की सुरक्षा और न्याय के सिद्धांतों की रक्षा करने के प्रति अडिग है। प्रदर्शन एक संयुक्त जिम्मेदारी का प्रतीक है कि उन लोगों के बचाव में विश्वास रखना चाहिए, जिन्हें नागरिकों के अधिकारों और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। उन्हें ईमानदारी और पारदर्शिता के सर्वोच्च मानकों पर ध्यान देना चाहिए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading