जन कल्याण और विकास मंच ने गढ़ी में चलाया पौधा रोपण अभियान
जन कल्याण और विकास मंच ने गढ़ी में चलाया पौधा रोपण अभियान
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। पौधा रोपण अभियान के तीसरे चरण में जन कल्याण और विकास मंच गढ़ी की ओर से रविवार को विभिन्न कॉलोनियों में करीब 101 पौधे लगाए गए जबकि मंच की ओर से 5001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर समाजेवी चरण सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।चरण सिंह यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन कल्याण और विकास मंच ने गढ़ी को हरा-भरा रखने का जो बीड़ा उठाया है वो अत्यंत सराहनीय कदम है। उन्होंने पौधा रोपण अभियान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।जबकि जन कल्याण विकास मंच के उमा शंकर ठाकुर एवं अविनाश कुमार ने कहा कि संस्था की ओर से वे लोग हर रविवार को गढ़ी में पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से उनका यह अभियान चलता रहा तो वे लोग 5000 पौधा लगाने का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में डॉ इंद्रजीत का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।पौधा रोपण अभियान में समाजेवी चरण सिंह यादव, जन कल्याण विकास मंच के उमा शंकर ठाकुर, अविनाश कुमार, मनोज वर्मा, बाबू तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजाराम गुप्ता, प्रभात कुमार, आयुष तिवारी, सक्षम ठाकुर, युवा शक्ति मंच के अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रवीण आदि ने सहयोग दिया।
Comments are closed.