समाजसेवा के लिए सदा आगे रहता है जैन समाज: सुधीर सिंगला
समाजसेवा के लिए सदा आगे रहता है जैन समाज: सुधीर सिंगला
-विधायक सुधीर सिंगला ने किया नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। परम पूज्य आचार्य 108 श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में शनिवार को जैकबपुरा स्थित जैन मंदिर परिसर में भगवान पाश्र्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने किया।
इस अवसर पर समाजसेवी रविंद्र जैन एडवोकेट, जैन समाज के प्रधान नरेश जैन, महामंत्री अशोक जैन, शैलेंद्र जैन, श्रेयांस जैन, उत्तम चंद जैन, अमित जैन, डा. एनके जैन समेत अनेक जैन समाज के अग्रणी लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम की धरती पर जैन मुनियों का सदा आगमन रहता है। उनका आशीर्वाद गुरुग्राम की जनता को मिलता रहता है। जैन संतों के आशीर्वचनों से जैन समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज लाभान्वित होता है। उन्होंने कहा कि जैन समाज हर तरह की समाजसेवा में जैन समाज सदा अग्रणी रहता है। गरीबों के लिए चैरिटेबल अस्पताल के अलावा समय-समय पर दिव्यांगों के लिए कृत्रिम उपकरण देने के शिविर लगवाना, जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल देना समेत अनेक तरह से जैन समाज सेवाएं करता रहता है।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि संतों, ऋषि, मुनियों ने हमें यही संदेश दिया है कि हमें इंसानों, जीव-जंतुओं की सेवा के साथ अपने पर्यावरण के प्रति भी गंभीर रहना चाहिए। इंसानों की बढ़ती जरूरतों के कारण आज पर्यावरण बहुत अधिक खराब हो रहा है। यह खराबी हमारी सेहत को बिगाड़ रही है। बीमारियां बढऩे के कारण अस्पतालों की भी संख्या बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि हम अपने पर्यावरण को सुधारने के साथ अपने खान-पान को भी अगर सही कर लेते हैं तो बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने शहर के बेहतर पर्यावरण के लिए हम सबको चिंतित भी होना चाहिए और इसमें सुधार के लिए काम भी करना चाहिए। विधायक ने कहा कि स्वच्छता भी हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। अपने घरों के आसपास गंदगी ना फैलने दें और ना ही फैलाएं।
Comments are closed.