Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

संतों का आशीर्वाद मिलना ही सौभाग्य की बात: सुधीर सिंगला

19

संतों का आशीर्वाद मिलना ही सौभाग्य की बात: सुधीर सिंगला
-गुरुग्राम में स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज से विधायक ने लिया आर्शीवाद
-लेजरवैली मैदान पर चल रही है साप्ताहिक राम कथा

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज से आशीर्वाद लेकर कहा कि संतों का आशीर्वाद मिलना ही सौभाग्य की बात है। उनके पवित्र आशीर्वाद से इंसान का जीवन सुखमय होता है। इंसान को चाहिए कि सत्कर्म करते हुए संतों, मुनियों का सानिध्य प्राप्त करता रहे। यह बात उन्होंने सोमवार को यहां लेजरवैली मैदान पर चल रही साप्ताहिक राम कथा में कही।  
गुरुग्राम कल्चरल फाउंडेशन एवं प्रभु प्रेमी संघ द्वारा कराई जा रही राम कथा में पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला ने महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के मुखारबिंद ऐसी दिव्य राम कथा सुनकर सभी को अपने अपने जीवन में निश्चित ही लाभ अवश्य प्राप्त होता होगा। राम कथा मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करती है और साथ में मुक्ति का रास्ता भी बनाती है। सम्पूर्ण समाज में समरसता राम कथा से फैलती है। उन्होंने कहा कि राम कथा एक ऐसा गं्रथ है, जिससे आपसी कटुता समाप्त हो जाती है। मानव का कल्याण उसकी मानवता पर निर्भर करता है। समाज इस बात से भटक रहा है कि आखिर मानवता क्या है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आज के समाज में राम कथा की बहुत जरूरत है। राम कथा आपसी द्वेष दूर करने के साथ व्यक्ति को सामाजिक व्यवहार, परमार्थ के कर्तव्यों का बोध कराती व्यक्ति का उद्धार करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों में बच्चों, युवाओं को धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनाना चाहिए। देखने में आता है कि आज की पीढ़ी धर्म-कर्म से दूर होती जा रही है। धर्म-कर्म हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। इस अवसर पर विधायक के साथ पार्षद धर्मवीर, पूर्व पार्षद धर्मवीर बागोरिया, अशोक गुप्ता, डॉ. मनीष जैन, पंकज यादव, पार्षद मनीष वजीराबाद, सुनील मेंबर, सीएम विंडो के एमिनेंट सदस्य अमित गोयल आदि ने भी शिरकत की।   

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading