ISRO और NASA ने मिलकर तैयार किया आधुनिक सैटेलाइट , पूरी दुनिया को होगा फायदा
ISRO और NASA ने मिलकर तैयार किया आधुनिक सैटेलाइट , पूरी दुनिया को होगा फायदा , 10 हज़ार करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस सैटेलाइट से मिलेगी प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी 🟡 जोशीमठ जैसी आपदाओं की अब पहले ही जानकारी मिल जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा NASA के साथ मिलकर एक खास सैटेलाइट विकसित की है। करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस NISAR Satellite को NASA में विकसित किया गया । इसे अब भारत को सौंप दिया गया है। NASA जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में इसे लेने ISRO प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ खुद गए थे। इस सैटेलाइट की खास बात यह है कि इससे भूकंप, हिमस्खलन, समुद्री तूफान आदि प्राकृतिक घटनाओं की सटीक जानकारी पहले ही मिल जाएगी। इस सैटेलाइट का फायदा पूरी दुनिया को होगा। इसे भारत और अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त साइंस मिशन माना जा रहा है।
♦️अगले साल इसरो करेगा लॉन्च…..
इस सैटेलाइट को भारत लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सैटेलाइट और उसके पेलोड्स की कई बार टेस्टिंग हो चुकी है। इसरो इसे अगले साल लॉन्च करेगा। इससे पहले इसमें कुछ जरूरी बदलाव किए जाने हैं। इसे इसरो के सबसे शक्तिशाली GSLV-MK 2 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। NISAR सैटेलाइट को दुनिया का सबसे महंगा Earth ऑब्जरवेशन सैटेलाइट बताया जा रहा है।
Comments are closed.