Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

थाईलैण्ड में बुडोकॉन कराटे द्वारा इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सीयू कॉम्पलैस में आयोजित

22

प्रधान संपादक योगेश

गुरूग्राम। थाईलैण्ड में बुडोकॉन कराटे द्वारा इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सीयू कॉम्पलैस में आयोजित किया गया। जिसमें काफी देशों के खिलाडियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारत से लगभग 40 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें से हरियाणा राज्य के गुरूग्राम जिले के सांई कराटे अकेडमी से 3 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इन खिलाडियों ने विदेश में अपना परचम लहराते हुए चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हरियाणा को दिलाए।
यह जानकारी काई कराटे एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव और इंडिया के स्पोर्टस कमिशन सैक्रेटरी सिहान सुनील सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश के गुरूग्राम जिले से तीन खिलाडियों गीता गोदारा (60 वर्ष), आशका गोदारा (14 वर्ष) और दुर्जोय सिंह (6 वर्ष) ने भाग लिया। जिसमें गीता गोदारा ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में मलेशिया और थाईलैंड के खिलाडी को पराजित कर गोल्ड मैडल हासिल किया। वहीं आशका गोदारा ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्राप्त किया। दुर्जोय सिंह ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये हैं। सुनील सैनी ने बताया कि आशका गोदारा और दुर्जोय सिंह ने दो कटेगरियों में लिया। जिसमें दोनों ने ही अपने प्रतिद्विंद्वियों को पटखनी दी।
सुनील सैनी ने कहा कि इन तीनों खिलाडियों ने विदेश में गुरूग्राम का परचम लहराया है। यह पदक उनके परिजनों और कोच के श्रेय और उनकी खुद की मेहनत और ज्यादा से ज्यादा समय देने पर इस बुलंदी पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में भारत से कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रजनीश चौधरी के करकमलों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में टीम कोच की भूमिका विक्रम तिराल, अंकूर और टीम मैनेजर की भूमिका नितीन सिंह द्वारा की गई। सुनील सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक खिलाडी के लिए बहुत ही कठिन थी। लेकिन हर खिलाडियों ने हार न मानते हुए दोनों इवेंट में अपना जज्बा दिखाया और कहा कि ये खिलाडी आगे जाके देश का भविष्य, आन बान शान और राष्ट्र के तिरंगे को देश विदेश में लहराएंगे। इस अवसर पर स्पोर्टस कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार, कैनवीन फाउंडेशन के सह संस्थापक नवीन गोयल, भाजपा हरियाणा के सह मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने सभी का तेहदिल से धन्यवाद किया और कहा कि हर खिलाड़ी को दिन रात मेहनत कर ऊंची बुलंदियों को छूए और आगे बढे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading