Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

गंभीर आरोपों से घिरे इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह को अपने पद से देना चाहिए इस्तीफा : दिग्विजय

21

चंडीगढ़ / गंभीर आरोपों से घिरे इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह को अपने पद से देना चाहिए इस्तीफा : दिग्विजय

पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे की आत्महत्या मामले में नफे सिंह राठी पर लग रहे आरोपों को लेकर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं। मामले की जांच होनी चाहिए और गंभीर आरोप को देखते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी का चरित्र कैसा रहा है, यह सब जगजाहिर है और उन्हें ऐसे कामों के लिए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला द्वारा पहले भी पार्टी से बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन अभय चौटाला ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading