Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

पर्यावरण बचाने के लिए भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने रोपे पेड़-पौधे

21

पर्यावरण बचाने के लिए भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने रोपे पेड़-पौधे
-मंच के हरियाणा प्रांत प्रमुख अमित गोयल के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण
-मंच के प्रांत प्रमुख इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में कर रहे काम

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। भारत-तिब्बत सहयोग मंच प्रमुख माननीय इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रांत के संयोजक अमित गोयल के नेतृत्व में सोमवार को शहर में भगवान शिव की आराधना करते हुए पौधा अभियान का शुभारंंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रांत प्रमुख अमित गोयल ने लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरुक करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे देश, राज्य, शहर में पर्यावरण की खराबी के कारण आबो-हवा खराब हो रही है, उसे हमारे यहां बीमारियां भी बढ़ रही हैं। अनेक बीमारियों की जड़ खराब पर्यावरण है। आज दुनियाभर में इस बात की चिंता है कि किस तरह से हम प्रकृति को संतुलित करके अपने जीवन को सुखमय बनाएं। हालांकि जो भी समस्याएं खड़ी हुई हैं, वे मनुष्य की गल्तियों की वजह से ही हुई हैं। हम हरे जंगलों को काटकर कंक्रीट के जंगलों को खड़ा कर लिया। सजीव को हटाकर निर्जीव के सहारे पर आ गए। यह हमारी भूल है कि हम हरियाली के बिना जीवन जी सकते हैं। अमित गोयल ने कहा कि हमें अपनी पौराणिकता में वापस लौटना होगा। हमें हरियाली बढ़ानी होगी। एक-एक स्थान पर कई-कई पेड़ लगाने होंगे। हम पिछले 10 साल में झांककर देखें तो पता चलेगा कि हमने अपना कितना नुकसान कर लिया है। जिस जगह पर हम पेड़ों की छाया में बैठते थे अब वहां पर पेड़़ों का नामो-निशान नहीं है। हमें अब संभलना होगा। उन्होंने कहा कि हर उम्र का व्यक्ति पेड़ लगाने में आगे आए। हम बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताएं। बच्चों को किताबों में ज्ञान देने के साथ उन्हें फील्ड में  पेड़-पौधे लगवाकर यह आदत डालें कि वे सदा पेड़ लगाते रहें। आज बच्चों द्वारा लगाए गए पेड़ कल उनके लिए और अच्छा सहारा होंगे। हमें प्राकृतिक ऑक्सीजन चाहिए कि ना कि सिलेंडर में बंद ऑक्सीजन। अगर प्रकृति को सही रखकर हम प्राकृतिक संसाधन जुटाएंगे तो हमें सिलेंडर की जरूरत नहीं होगी। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, युधिष्ठिर कौशिक, अजय जैन, हिमांशु महाजन, सतीश यादव, रोश कुमार, विजय कुमार, मंजू कौशिक, शशि यादव, आशा यादव समेत अनेक लोगों ने पेड़ लगाकर इस अभियान में भूमिका निभाई।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading