भारतीय रेलवे ने 102 वंदे भारत रेक के लिए उत्पादन योजना की जारी, उपलब्ध कराई 19479 करोड़ की राशि
भारतीय रेलवे ने 102 वंदे भारत रेक के लिए उत्पादन योजना की जारी, उपलब्ध कराई 19479 करोड़ की राशि
भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे डिजाइन के अनुसार और भारतीय रेलवे उत्पादन इकाइयों के भीतर 102 वंदे भारत रेक (2022-2023 में 35 और 2023-2024 में 67) की उत्पादन योजना जारी की है। पीएच 21-रोलिंग स्टॉक प्रोग्राम के तहत कोचों की अन्य मदों सहित वंदे भारत ट्रेनों का प्रावधान आता है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के संशोधित अनुमान में 19479 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
Comments are closed.