Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

भारतीय नौसेना टीम देश में 1500 किमी मैराथन पर निकली

20

भारतीय नौसेना टीम देश में 1500 किमी मैराथन पर निकली

भारतीय नौसेना की मैराथन टीम का एमएलए सुधीर द्वारा स्वागत

भारतीय नौसेना टीम 35 दिन में पूरी की जाएगी यह मैराथन

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम।  
  देशभर में 1500 किलोमीटर की मैराथन पर निकली भारतीय नौसेना की टीम सोमवार को गुरुग्राम पहुंची। टीम ने यहां सिविल लाइन स्थित एमएलए सुधीर सिंगला से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस मैराथन के लिए एममएलए ने नौसेना के जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

1500 किलोमीटर का 35 दिन का लक्ष्य
लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय नौसेना की मैराथन टीम 1500 किलोमीटर की मैराथन का 35 दिन में पूरा करने का लक्ष्य है। इस मैराथन का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय नौसेना द्वारा 1971 का युद्ध विजय और युवाओं को देश की सेनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना, लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, लोगों को योग के प्रति जागरूक करना, स्वच्छ भारत  स्वस्थ भारत के लिए जागरुक करना है। एमएलए सुधीर सिंगला ने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि नौसेना के जवान देश की रक्षा के साथ देश में जागरुकता के मिशन पर निकले जवान बधाई के पात्र हैं। यह हमारे देश की संस्कृति और महानता है कि देश का हर नागरिक राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करता है।

4 दिसंबर को नेवी दिवस पर दिल्ली में समापन
मैराथन टीम दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के जिलों से गुजर रही है। मैराथन की शुरुआत 30 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली इण्डिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से हुई थी। इसके बाद सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, बरवाला, अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, खरबला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूह, पलवल, फरीदाबाद यह मैराथन पहुंची। सोमवार को फरीदाबाद से मैराथन गुरुग्राम पहुंची तो विधायक सुधीर सिंगला ने मैराथन का स्वागत किया। यहां से चलकर झज्जर, सीसर खास, रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली होते हुए मैराथन 4 दिसंबर को नैवी दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर संपन्न होगी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading