Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

26 मार्च को रहेगा भारत बंद।

11

26 मार्च को रहेगा भारत बंद।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 120वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन काले कृषि कानूनों,निजीकरण,श्रम कानूनों, पेट्रोल,डीज़ल और घरेलू गैस की बढ़ी क़ीमतों के ख़िलाफ़ भारत बंद रहेगा।

 उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश है।उन्होंने कहा कि कल 26 मार्च को पूरे देश में भारत बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम की मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे धरना स्थल पर इकट्ठा हो जाएंगे तथा उसके बाद 11 बजे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए सदर बाज़ार गुरुग्राम में जाएंगे और बाज़ार में सभी से शांतिपूर्वक अपील करेंगे कि भारत बंद में सहयोग करें ताकि सरकार की तानाशाही पर रोक लगायी जा सके।

उन्होने गुरुग्राम की जनता से अपील की कि तीन काले कृषि कानूनों,निजीकरण,श्रम कानूनों, पेट्रोल,डीज़ल और घरेलू गैस की बढ़ी क़ीमतों के ख़िलाफ़ एक जुट होकर भारत बंद में सहयोग करें ताकि सरकार की तानाशाही पर रोक लगायी जा सके।

उन्होंने बताया कि सरकार ने तीन काले क़ानून तानाशाही अपनाकर जनता पर ज़बरदस्ती थोपे हैं।इन कानूनों से किसान मज़दूर ग़रीब व आम आदमी का शोषण होगा।उन्होंने कहा कि काले कानूनों से जमाखोरी कालाबाज़ारी तथा मुनाफ़ाख़ोरी बढ़ेगी।इन कानूनों से महँगाई बढ़ेगी और आम आदमी पर महँगाई की मार पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि किसान पिछले चार महीने से लगातार दिल्ली के चारों तरफ़ सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने की बजाए किसानों को बदनाम कर रही है।

सरकार ने 44 श्रम क़ानून रद्द करके चार नए कोड बनाए हैं जिनसे  मज़दूरों का शोषण होगा।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल और डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमतें दो महीने में ही ढाई सौ रुपया से ज़्यादा प्रति सिलेंडर बढ़ गया है जिससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों को बेचकर निजी हाथों में सौंप रही है जिससे देश में बेरोज़गारी बढ़ेगी।

आज धरने पर बैठने वालों में अनिल पंवार,डॉक्टर सारिका वर्मा,बलवान सिंह दहिया,नवनीत रोजखोडा,अरूण शर्मा एडवोकेट,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धोंचक,तेजराम यादव,ईश्वर सिंह पातली,विजय यादव,मनोज झाड़सा,योगेन्द्र सिंह समसपुर,पंजाब सिंह,मनीष मक्कड,तनवीर अहमद,महासिंह ठकरान,सतीश कुमार कादीपुर,योगेश्वर दहिया,कमलजीत सिंह,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,बिरेन्द्र सिंह कटारिया,राजबीर कटारिया,महेंद्र सिंह रेनीवाल एडवोकेट,आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,देशराज सिंह,कमलदीप,फूल कुमार, रमेश दलाल तथा सैकड़ों व्यक्ति शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading